लखनऊ में शुक्रवार की सुबह भी काफी गलन रही। हालांकि, दिन चढ़ते ही धूप निकली और लोगों को राहत मिली। सुबह स्कूल जाते समय बच्चों को ठंड की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ा। बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन
2 of 5
मौसम
- फोटो : amar ujala
लगातार दूसरे दिन भी शहर 6 डिग्री से नीचे के पारे में कांपा। दिन का न्यूनतम पारा बृहस्पतिवार को भी 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम था। दिन का अधिकतम तापमान धूप खिलने के चलते बीते 24 घंटों में एक डिग्री चढ़कर 23.3 डिग्री दर्ज किया गया। दूसरी ओर पिछले पांच सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले दो सालों की ठंड की रफ्तार 2014, 2015, 2016 के मुकाबले धीमी ही रही है।
विज्ञापन
3 of 5
मौसम
- फोटो : amar ujala
फिलहाल कोहरे के आसार नहीं
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, चूंकि वातावरण में इन दिनों में नमी उतनी नहीं है, जितनी होनी चाहिए। इसके अलावा रुक -रुक कर हवा केझोंको का भी चलना जारी है, इसलिये कोहरे भरे दिनों की दस्तक नहीं दिख रही हैं।
4 of 5
मौसम
- फोटो : amar ujala
दूसरी ओर पिछले करीब 4-5 दिनों से पहाड़ों से लेकर प्रदेश के आसपास के मैदानी इलाकों में कोई खास सिस्टम भी सक्रिय नहीं है, जिससे ठंड बढ़े। उत्तर-पश्चिमी बर्फीली हवाओं के कारण रातें ठंडी हो रही हैं।