फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉक ड्रिलः एयरपोर्ट पर बम की सूचना से मचा हड़कंप, जवानों ने पूरी बिल्डिंग को सुरक्षा घेरे में लिया

Thu, 20 Dec 2018 03:21 PM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
मॉक ड्रिल - फोटो : amar ujala
अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह बम की सूचना से अफसरों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल बिल्डिंग के अंदर मौजूद सभी यात्रियों और कर्मचारियों को बाहर करके सीआरपीएफ  जवानों ने एयरपोर्ट बिल्डिंग को सुरक्षा घेरे में ले लिया।
विज्ञापन

2 of 5
मॉक ड्रिल - फोटो : amar ujala
इतना ही नहीं सुरक्षा की दृष्टि से एयरपोर्ट पहुंचने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए गए। इस दौरान किसी को आने-जाने नहीं दिया गया। कुछ देर बाद पता चला कि यह सब केवल यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए महज पूर्वाभ्यास था। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन

3 of 5
मॉक ड्रिल - फोटो : amar ujala
एयरपोर्ट पर सुबह करीब 10:30 बजे सुरक्षा व्यवस्था की जांच के लिए मॉकड्रिल किया गया। इसमें चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट की अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल बिल्डिंग के अंदर प्रस्थान हाल में एक संदिग्ध बैग के अंदर बम रखे होने की सूचना प्रसारित की गई।

4 of 5
मॉक ड्रिल - फोटो : amar ujala
यह सूचना प्रसारित होते ही सारे अधिकारी, बम निरोधक दस्ता, फायर ब्रिगेड टीम व सीआईएसफ जवानों संग स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। आनन-फानन प्रस्थान हॉल को खाली करा लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मॉक ड्रिल - फोटो : amar ujala
 इस दौरान प्रस्थान हाल में मौजूद सभी यात्रियों, एयरपोर्ट अधिकारियों व कर्मचारियों को बाहर निकालने के साथ ही एयरपोर्ट बिल्डिंग तक पहुंचने वाले सभी रास्तों का आवागमन रोक दिया गया। करीब एक घंटे तक मॉकड्रिल में सुरक्षाकर्मियों की मुस्तैदी परखी गई, जिसमें वे सफल रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें