उम्मीद कायम, पिछले साल अक्तूबर तक हुई थी बरसात
अमौसी मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता कहते हैं कि 30 सितंबर तक मानसून जाता है, लेकिन यह तारीख तय नहीं है। पिछले साल अक्तूबर के शुरुआती हफ्ते तक पानी बरसा था। लखनऊ में नहीं, लेकिन आसपास पानी बरस रहा है। हां, तापमान बढ़ा हुआ है, आर्द्रता बढ़ी है, लेकिन मानसून की वापसी का वक्त अभी नहीं आया है।