मौसम
- फोटो : amar ujala
वहीं, लखनऊ में तेज धूप ने मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री के पार कर दिया। बीते 24 घंटों के मुकाबले 2.8 डिग्री की छलांग लगाकर अधिकतम पारा 26.4 डिग्री तक जा पहुंचा। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 7.3 डिग्री रहा। सुबह की शुरुआत भले ही कोहरे, गलन के साथ हुई, लेकिन 10 बजते-बजते खिली धूप ने राहत दी। दोपहर में धूप इतनी तेज हो गई कि गर्म कपड़े बोझ लगने लगे।