फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, ठंड बढ़ी, लखनऊ में पारा गिरा, तस्वीरें

Wed, 08 Jan 2020 01:56 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
लखनऊ में सुबह हुई बारिश। - फोटो : amar ujala
राजधानी लखनऊ सहित यूपी के अलग-अलग जिलों में बुधवार को मौसम का मिजाज बदल गया। लखनऊ में सुबह से ही हल्की बारिश होती रही जिससे सर्दी और बढ़ गई। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भी ऐसा ही हाल रहा। रायबरेली, अयोध्या व अमेठी सहित कई जिलों में बारिश से टीईटी परीक्षा 2019 देने पहुंचे परीक्षार्थियों को मुश्किल का सामना करना पड़ा।

इसके पहले, चार दिनों से जारी पारे के उतार-चढ़ाव के तेवरों का दौर लखनऊ में मंगलवार को भी जारी रहा। रात से ही आसमान में छाये बादलों ने सुबह धूप के साथ लुकाछिपी की शुरुआत कर बारिश बूंदाबांदी की आहट दी, लेकिन हवा के झोंकों संग धूप खिली रही।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार से मौसम के तेवर सामान्य होने लगेंगे, लेकिन पहाड़ों पर हुई हालिया बर्फबारी के बाद से वहां से आने वाली उत्तर-पश्चिम हवायें वीकएंड तक मौसम शुष्क बना सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
ड्राई वेदर कंडीशन सक्रिय होने से रातों को गलन भरी ठंड शनिवार-रविवार से फिर से दस्तक दे सकती है, न्यूनतम पारे में गिरावट होगी। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान पिछले 24 घंटों के मुकाबले सरक कर 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
ये सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौसम - फोटो : अमर उजाला
रात को ठंड के तेवर हवाओं के झोंको ने बढ़ाये। वायुमंडल में अधिकतम अर्द्रता स्तर 94 प्रतिशत दर्ज हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें