फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर बात कर रहा था चालक, बेकाबू होकर पलट गई स्कूल बस, बच्चे घायल

Wed, 08 Jan 2020 11:34 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
गदियाखेड़ा गांव में पलटी स्कूल बस, हादसे में घायल बच्चों को अस्पताल भेजा गया - फोटो : अमर उजाला
कुंवर आसिफ अली इंटर कॉलेज की बस मंगलवार सुबह मलिहाबाद में गदियाखेड़ा गांव के पास बेकाबू होकर पलट गई। हादसा ड्राइवर की लापरवाही से हुआ, जो बस चलाते समय मोबाइल पर बात कर रहा था। दुर्घटना में बस सवार 40 में से 22 बच्चे घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर है। इस बीच अभिभावक चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्कूल में हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

2 of 5
स्कूल बस पलटी - फोटो : अमर उजाला
रहीमाबाद स्थित कॉलेज की आठ नंबर बस सुबह औरास, हसनपुर बयारी, दौलतपुर, मवई कला, फतेहपुर सहित कई गांवों के बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। गदियाखेड़ा गांव के पास तेज रफ्तार बस मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे बस में बैठी आस्था रावत, राम, सूरज, सुखपाल सिंह, तनु, चांदनी, सीमा, अमित कुमार, पूनम, सोनम, लक्ष्मी, मनु सिंह, मीनू, अमित पाल, शिवानी, करिश्मा, शालिनी, प्रियंका, प्रियांशु सहित 22 बच्चे घायल हो गए। इनमें हार्दिक, लक्ष्मी व आस्था की हालत गंभीर होने से परिवारीजन शहर के अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

3 of 5
स्कूल बस पलटी - फोटो : अमर उजाला
तेज रफ्तार से बस चलाता है ड्राइवर
बच्चों ने बताया कि चालक राम सिंह रोजाना तेज रफ्तार में बस चलाता है। शिकायत करने की बात करने पर उल्टे उन्हीं को धमकाता है। बच्चों के मुताबिक मंगलवार सुबह ड्राइवर बस चलाते समय मोबाइल पर बात कर रहा था। गदियाखेड़ा मोड़ के पास भी उसने बातें करना बंद नहीं किया। यह बात कुछ ग्रामीण ने भी बताई। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

4 of 5
सूचना मिलते ही दौड़े अभिभावक - फोटो : अमर उजाला
मलिहाबाद में कुंवर आसिफ अली इंटर कॉलेज की बस के मंगलवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना से अभिभावकों में हड़कंप मच गया। अपने बच्चों का हाल जानने को वे घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। बच्चों को अस्पताल ले जाने के बाद अभिभावक स्कूल पहुंचे और बस चालक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। गेट पर चालक व स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दुर्घटना में घायल - फोटो : अमर उजाला
मलिहाबाद पुलिस ने लोगों को शांत कराया। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने खटारा बसों को लगाया है। प्रधानाचार्या शबाना आसिफ के मुताबिक, हादसा बस की स्टीयरिंग फेल होने से हुआ। कहा, हादसे में चार बच्चों को मामूली चोट आई, जिन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया। वहीं, प्रभारी निरीक्षक मलिहाबाद सियाराम वर्मा के मुताबिक तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें