फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप निकलने के बाद मौसम ने मारी पल्टी, लखनऊ में बारिश से पारे में गिरावट, ठंड बढ़ी, तस्वीरें

Thu, 30 Jan 2020 11:14 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में सुबह अच्छी खासी धूप रहने के बाद दोपहर करीब तीन बजे मौसम बदल गया। इस दौरान लखनऊ बारिश की तेज बौछारें पड़ीं।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बारिश से दिन मे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और ठंड बढ़ गई। इसके पहले, पश्चिमी विक्षोभ से मौसमी उठापटक के आसारों के बीच हवा के बदलते तेवरों ने मंगलवार को पारे को जबरदस्त तेजी दी। इससे महज 24 घंटों में दिन का न्यूनतम पारा तेजी दिखाता हुआ चार डिग्री से अधिक की छलांग लगाकर 11 डिग्री के पार जा पहुंचा।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मौसम बदलाव के बीच सोमवार देर रात से ही बदले विंड पैटर्न से दिन का न्यूनतम तापमान सोमवार को दर्ज 7.5 से 4.1 डिग्री अधिक 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। दिन में धूप की तेजी के बीच रुक -रुककर चलते हवा के झोंको और शाम से पहले आंशिक बदली ने धूप की तल्खी से मामूली राहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 23.3 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक विंड पैटर्न पिछले 24-36 घंटों में बदला है, इसलिए न्यूनतम पारा बढ़ा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें