फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CAA: घंटा घर में संदिग्ध नकाबपोश महिलाओं ने की माहौल बिगाड़ने की कोशिश, मची अफरा-तफरी, तस्वीरें

Thu, 30 Jan 2020 11:12 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
- फोटो : अमर उजाला
हुसैनाबाद स्थित घंटाघर पर नागरिकता संसोधित कानून (सीएए) व राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन बुधवार को भी जारी है। इसके पहले मंगलवार को प्रदर्शन स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बताया कि कुछ संदिग्ध नकाबपोश महिलाएं माहौल बिगाड़ने के लिए उनके बीच शामिल हो गईं। प्रदर्शकारियों ने दावा किया कि इस बीच एक संदिग्ध महिला का नकाब उतार कर उसे मजमे से बाहर भी किया गया।
विज्ञापन

2 of 10
- फोटो : अमर उजाला
उधर, लगातार चल रहे प्रदर्शन के बीच मंगलवार को उलमा काउंसिल के अध्यक्ष आमिर रशादी व सीपीआई नेता कन्हैया कुमार की टीम ने प्रदर्शन स्थल पहुंच कर महिलाओं का समर्थन किया। मंगलवार की सुबह महिलाओं के कम तादात के बाद दोपहर में उलमा काउंसिल के मौलाना मौलाना आमिर रशादी ने कहा कि हम सबको डट कर सीएए का विरोध करना है।
विज्ञापन

3 of 10
- फोटो : अमर उजाला
उधर, घंटाघर से तीन दिन पहले गिरफ्तार हुई पूजा शुक्ला को मंगलवार सुबह पुलिस ने रिहा कर दिया। इस पर महिलाओं ने खुशी जताई। दिल्ली से आए आल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन के महासचिव विक्की महेश्वरी ने महिलाओं का समर्थन करते हुए कहा कि कानून वापस होने तक विरोध चलता रहेगा। शाम को घंटाघर पर महिलाओं का हुजूम उमड़ने लगा। महिलाओं ने मोमबत्ती जलाकर रात भर उजाला करने का प्रण लिया।

4 of 10
नागरिकता - फोटो : अमर उजाला
प्यार बांटो, देश नहीं
प्रदर्शन में शामिल मासूम बच्चे प्यार बांटने का संदेश देते रहे। सात साल की सुंबुल, हुसना मेहंदी हाथ में ली गई तख्ती से प्यार बांटो हिंदुस्तान नहीं..., संविधान का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान...का संदेश दिया। मासूम इंकलाब जिंदाबाद के नारे भी लगा रहे थे।
विज्ञापन

5 of 10
- फोटो : अमर उजाला
उजरियांव में भी जारी रहा प्रदर्शन
उधर, उजरियांव में सुबह से डटीं शबी फातिमा व अन्य महिलाएं व विभिन्न दलों की कार्यकर्ता प्रदर्शनकारियों का हौसला बढ़ाती रहीं। इस दौरान इंस्पेक्टर गोमती नगर अमित कुमार दुबे व पुलिस बल मौके पर तैनात रहा।
विज्ञापन

6 of 10
- फोटो : अमर उजाला
सीएए के विरोध में जाम लगाने वाला लईक हसन गिरफ्तार
बगैर इजाजत के घंटाघर पर सीएए व एनआरसी के विरोध में जुलूस निकालने, जाम लगाने, बलवा व सरकारी काम में बाधा डालने के आरोपी लईक हसन को मंगलवार को पुलिस ने ठाकुरगंज से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शनिवार को मौलाना कल्बे सादिक के बेटे कल्बे सिब्तैन व पूर्व राज्यमंत्री यामीन सहित 10 लोगों के नामजद व सैकड़ों अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

7 of 10
- फोटो : अमर उजाला
एडीसीपी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मामले में आदिल नसीम सिद्दीकी, शेख ताहिर, कल्बे सिब्तैन, मो. अनस, लईक हसन, अरशद आलम खान, पूर्व राज्यमंत्री मो. यामीन, मो. अकरम, कय्यूम व नेता सफत के साथ ही सैकड़ों लोगों के खिलाफ प्रभारी निरीक्षक ठाकुरगंज प्रमोद मिश्रा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

8 of 10
- फोटो : अमर उजाला
सभी नामजद आरोपियों की वीडियो व फोटो विरोध प्रदर्शन की उपलब्ध है। इसी के आधार पर चिह्नित कर उनकी गिरफ्तारी की जा रही है। गिरफ्तार लईक हसन को देर शाम को पुलिस कमिश्नर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। अन्य नामजद नेताओं की तलाश की जा रही है।

9 of 10
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को हुसैनाबाद के घंटाघर का एक दृश्य।
विज्ञापन

10 of 10
- फोटो : अमर उजाला
लोगों ने इस तरह सीएए व एनआरसी का विरोध जताया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें