फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमौसम बारिश व ओलों ने बढ़ाई ठंड, लखनऊ समेत पूरे यूपी में शीतलहर का दौर, घने कोहरे का अंदेशा

Sat, 14 Dec 2019 03:02 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
शीतलहर का दौर - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बीच बेमौसम बारिश और लखनऊ समेत कई जिलों में ओलावृष्टि से प्रदेश में शीतलहरी का दौर शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार रात से शुरू हुई बारिश शुक्रवार को भी जारी रही। इससे ठंड ने अचानक जोर पकड़ लिया।

 
विज्ञापन

2 of 7
मौसम - फोटो : अमर उजाला
बारिश के साथ प्रदेश में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने दिन व रात का पारा गिरा दिया। बारिश के चलते फसलों के नुकसान की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन

3 of 7
बारिश में भीगते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि बारिश व तेज हवाओं का दौर रविवार तक जारी रहेगा। उन्होंने कई जिलों में घने कोहरे का अंदेशा जताया है।

4 of 7
ठिठुरते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
बारिश और सर्द हवाओं के चलते राजधानी में लोग ठिठुरते नजर आए। अधिकतम पारा एक ही दिन में 5 डिग्री लुढ़ककर शुक्रवार को 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि न्यूनतम तापमान 4 डिग्री बढ़कर 15.6 डिग्री हो गया। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में सिर्फ 1.5 डिग्री का अंतर रहने से दिन में भी ठंड का प्रकोप रहा।
विज्ञापन

5 of 7
मौसम - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में 24 मिमी बारिश
लखनऊ में बृहस्पतिवार रात से शुक्रवार तक 24 मिमी बारिश हुई। सर्वाधिक 89.2 मिमी बारिश मुरादाबाद में दर्ज की गई।

 
विज्ञापन

6 of 7
बारिश में भीगते लोग - फोटो : अमर उजाला
आज भी बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी पूरे प्रदेश में बादल छाए रहेंगे। आइसोलेटेड क्षेत्र सहित पूर्वांचल के कई जिलों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बारिश में भीगते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
बस्ती यूपी में, लेह देश में सबसे ठंडा
शुक्रवार को बस्ती यूपी में सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, जम्मू-कश्मीर का लेह जिला देश में सबसे ठंडा रहा जहां न्यूनतम तापमान माइनस 10.4 डिग्री से. रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें