लखनऊ में सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल, गोमती नगर का स्थापना दिवस समारोह शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मशहूर गायिका व अभिनेत्री इला अरुण ने अपनी प्रस्तुतियों से शिक्षकों-विद्यार्थियों व अभिभावकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।