फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-पानी से बिजली व्यवस्था ध्वस्त: घंटों के लिए गुल हुई बिजली, पेड़ गिरने से तार-पोल टूटे, तस्वीरें

Fri, 13 May 2022 12:16 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
राजधानी लखनऊ व आसपास के क्षेत्रों में बृहस्पतिवार शाम को आयी आंधी एवं पानी के कारण बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। बिजली विभाग को सबसे अधिक नुकसान ग्रामीण क्षेत्रों में हुआ है। जबकि शहर में बिजली पोल व लाइन पर पेड़ गिरने से सप्लाई बाधित हुई है। इससे पूरे जिले की बिजली सप्लाई पर असर पड़ा।  वहीं बारिश के कारण भूमिगत केबल में तकनीकी फाल्ट आने से बिजली संकट उत्पन्न हुआ।

इससे राजाजीपुरम, दुबग्गा, कैंट, सीतापुर रोड, मोहान रोड पर रात आठ बजे तक बिजली सप्लाई बहाल नहीं हो सकी। इससे शाम को जलापूर्ति पर असर पड़ा। आंधी एवं पानी से कमता, ग्वारी कलवर्ट, जानकीपुरम, बालाघाट, दुबग्गा, लौलाई, मेडिकल कॉलेज, सेक्टर 25 इंदिरानगर, कल्याणपुर, राजाजीपुरम न्यू, न्यू कैम्पस, बीकेटी, काकोरी 33 केवी उपकेंद्र ठप हो गये जिससे एक से दो घंटे तक इलाके के उपभोक्ता बिजली संकट की चपेट में रहे।

इलाकाई इंजीनियरों ने बताया कि काफी तादाद में हाईटेंशन लाइन के पोल आंधी से तिरछा होकर झुक गये हैं। ऐसे पोल की सप्लाई को बंद करके उन्हें ठीक किया जा रहा है। इक्का स्टैंड उपकेंद्र के पन्ना लाल रोड फीडर में खराबी आने से शाम सात बजे के बाद तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
गोमतीनगर, विकासनगर, इंदिरानगर में भी संकट
आंधी से गोमतीनगर, विकासनगर, इंदिरानगर के 33 केवी उपकेंद्र की सप्लाई बंद होने से काफी देर तक अधिकतर उपभोक्ताओं की बत्ती गुल रही। कुछ जगहों पर आंधी के चलते सप्लाई को बंद कर दिया गया था, तो कही पर ओवर हेड लाइन में फाल्ट आ गया था।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
पेड़ की वजह से तार व पोल भी टूट गये
आंधी से कैंट में छप्पन चौराहे से आगे एक भारी भरकम पेड़ बीच सड़क पर गिर गया, जिसकी चपेट में कार आ गई। एसडीओ पंकज पांडेय ने बताया कि इस पेड़ की वजह से तार व पोल भी टूट गये। मगर, प्रभावित इलाके की बिजली को दूसरे फीडर से चालू कर दिया गया है। इसी प्रकार अर्जुनगंज क्षेत्र में भी कुछ इलाके के बिजली सप्लाई बाधित हुई।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
राजाजीपुरम में बिजली पोल झुके
आंधी से सबसे अधिक राजाजीपुरम खंडीय इलाके में बिजली सप्लाई पर असर पड़ा। व्यापारी नेता अजय यादव ने बताया कि न्यू उपकेंद्र इलाके में दो लोहे के पोल क्षतिग्रस्त हुए, जिससे बेगमबाग, एक मिनारा मस्जिद की बिजली बंद रही। इसी प्रकार तालकटोरा रोड पर पेड़ गिरने के कारण तार टूट गये। साथी तालकटोरा उपकेंद्र की दीवार भी ढह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
फैजाबाद रोड, नाका में आज बिजली बाधित
फैजाबाद रोड एवं नाका क्षेत्र में शुक्रवार को बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। मेंटेनेंस के चलते दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक फैजाबाद रोड, ए ब्लाक इंदिरानगर व नीलगिरी, दोपहर एक से शाम चार बजे तक बी ब्लाक इंदिरानगर और सुबह 10:30 से शाम 4:00 बजे तक बिजली बंद करके नाका, आर्यनगर, सीडी मार्केट में पोल से केबल मकड़जाल को हटाने का कार्य किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें