जलभराव से आम जनता कितना भी परेशान रहे अफसरों व नेताओं को फर्क नहीं पड़ता पर नेताजी के बंगले में पानी भरा तो अफसरों की क्लास लग गई। हाल ये रहा कि ड्रेनेज सिस्टम फेल होने के कारण करीब एक हफ्ते तक इस्माइलगंज वार्ड में पानी भरा रहा। लोग घरों में कैद होकर रह गए। नाव चलने तक की नौबत आ गई। तब जिम्मेदार सोए रहे।
विज्ञापन
2 of 5
जबकि महज एक दिन की बारिश में जब प्रदेश सरकार के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या के कालीदास मार्ग स्थित सरकारी आवास के अंदर भी पानी भर गया। बस फिर क्या था नगर निगम और राज्य संपत्ति विभाग के अफसरों को तलब कर लिया गया।
विज्ञापन
3 of 5
सवाल यह है कि जब आम आदमी परेशान हो रहा था तब जिम्मेदार कहां थे? तब क्यों नहीं वह नींद से जागे।
4 of 5
नगर निगम के इंजीनियर के. लाल ने बताया कि राज्य सम्पत्ति विभाग ने बंगले का पानी निकालने के लिए जो गहरी नाली बनाया उसका लेबल नाले के लेबल के ही बराबर रखा। इससे जब नाला पूरा भर के चला तो पानी बैक फ्लो कर नाली के रास्ते बंगले के अंदर पहुंच गया।