9 एमएम पिस्तौल से की गई फायरिंग
पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, बदमाशों ने हमले में 9 एमएम के असलहे का प्रयोग किया है। मौके से 8 खोखे बरामद हुए है जिसमें चार खोखे 9 एमएम के हैं। वहीं, चार खोखे .32 बोर के हैं। एक तमंचा भी मौके से मिला है। पुलिस के मुताबिक .32 बोर का खोखा सुजीत पांडेय के लाइसेंसी असलहे का हो सकता है।