फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Big News: विनोद तावड़े बोले- PDA नारा विफल करेंगे, मस्जिद गिराने पर गरमाई सियासत; सपा विधायक के चाचा पर केस

Sat, 05 Sep 2026 06:04 PM IST
Bhupendra Singh डिजिटल टीम, अमर उजाला, लखनऊ

सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
विज्ञापन
1 of 6
UP Big News - फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी.
UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़ें' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। तो आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
विनोद तावड़े - फोटो : एएनआई

प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार लखनऊ पहुंचे विनोद तावड़े

भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए पूरी ताकत से मैदान में उतरेगा और फिर सरकार बनाएगा। उन्होंने सपा के पीडीए नारे पर निशाना साधते हुए कार्यकर्ताओं से इसे विफल करने का आह्वान किया। तावड़े ने प्रदेश के विकास और जनसेवा के लिए लगातार काम करने का संकल्प दोहराया। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 6
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में मस्जिद गिराने पर अखिलेश का हमला

लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेस में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शिक्षकों को समाज और आने वाली पीढ़ी का मार्गदर्शक बताया। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में करीब 26 हजार प्राइमरी स्कूल बंद हो गए हैं। सत्ता में आने पर इन स्कूलों को फिर से खोलने का वादा किया। यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 6
सर्किट हाउस में नमाज पढ़ने पर सपा विधायक के चाचा पर रिपोर्ट - फोटो : वीडियो ग्रैब

सर्किट हाउस में नमाज पढ़ने पर सपा विधायक के चाचा पर रिपोर्ट

मुरादाबाद के बिलारी के सपा विधायक मो. फहीम के चाचा मो. उस्मान के खिलाफ मझोला थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने सर्किट हाउस में रास्ते में गाड़ी खड़ी कर नमाज पढ़ी। इससे आने वाले वालों को परेशानी हुई। पुलिस ने कार्रवाई सर्किट हाउस के प्रभारी जेई अनिल कुमार की तहरीर पर की है। मो. उस्मान सपा में जिला उपाध्यक्ष हैं। नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद लाल बिहारी यादव बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में आए थे। यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

5 of 6
असदुद्दीन ओवैसी, अध्यक्ष, एआईएमआईएम - फोटो : अमर उजाला

मस्जिद गिराए जाने पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी

सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मौजूद मस्जिद को शनिवार सुबह पांच बजे ध्वस्त किए जाने के बाद एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। ओवैसी ने पूछा कि क्या अब मुसलमानों के लिए मजहबी आजादी का संवैधानिक अधिकार भी नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि इबादतगाहों पर बार-बार कमजोर और मनगढ़ंत वजहों के नाम पर बुलडोजर क्यों चलाया जाता है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गोरखपुर में सीएम योगी का बयान - फोटो : अमर उजाला

सैफई महोत्सव के खर्च पर भी सीएम योगी ने साधा निशाना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर में बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में शिक्षक सम्मान समारोह को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में ठेके पर नकल होती थी, जिससे युवाओं के सामने पहचान का संकट था। अब शिक्षकों के प्रयासों और नवाचार से शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ी है। प्रदेश का सम्मान भी बढ़ा है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें