तस्वीरें: अमिताभ ठाकुर के घर पड़े विजिलेंस के छापे
Tue, 13 Oct 2015 03:55 PM IST
पिछले कुछ महीनों से लगातार चर्चाओं में रहने वाले आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर के घर पर विजीलेंस का छापा पड़ा है। तस्वीरें
तस्वीरें: अमिताभ ठाकुर के घर पड़े विजिलेंस के छापे
अमिताभ ठाकुर एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं। विजीलेंस की टीम ने उनके घर मंगलवार की सुबह छापा डाला है।
तस्वीरें: अमिताभ ठाकुर के घर पड़े विजिलेंस के छापे
अपनी कार्रवाई के दौरान विजीलेंस की टीम ने अमिताभ को घर से बाहर कर दिया गया। टीम के साथ घर के अंदर सिर्फ अमिताभ की पत्नी नूतन हैं।
तस्वीरें: अमिताभ ठाकुर के घर पड़े विजिलेंस के छापे
इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद रही। पुलिस ने मीडिया को अमिताभ ठाकुर के घर से दूर ही रखा है।
तस्वीरें: अमिताभ ठाकुर के घर पड़े विजिलेंस के छापे
विजीलेंस की टीम को घर में क्या कुछ मिला है यह अभी तक सार्वजनिक नहीं हुआ है।
तस्वीरें: अमिताभ ठाकुर के घर पड़े विजिलेंस के छापे
मुलायम सिंह के कथित धमकी वाले टेप के बाद अमिताभ ठाकुर लगातार विवादों में हैं।
तस्वीरें: अमिताभ ठाकुर के घर पड़े विजिलेंस के छापे
करीब दो माह पूर्व उन्होंने हजरतगंज कोतवाली में एक टेप के आधार पर मुलायम सिंह के खिलाफ एफआईआर की तहरीर दी थी।
तस्वीरें: अमिताभ ठाकुर के घर पड़े विजिलेंस के छापे
अपने घर पर हुई इस कार्रवाई की अमिताभ ठाकुर ने कड़ी निंदा की।
तस्वीरें: अमिताभ ठाकुर के घर पड़े विजिलेंस के छापे
इस कार्रवाई को अमिताभ ने सरकार की साजिश बताते हुए कहा कि विजीलेंस की चीफ मुख्यमंत्री के गुर्गे हैं।
तस्वीरें: अमिताभ ठाकुर के घर पड़े विजिलेंस के छापे
अमिताभ ने कहा कि मुझे और मेरी पत्नी को आज कोर्ट जाना था। सरकार ने ऐसा इसलिए किया ताकि हम कोर्ट न जा सकें।
तस्वीरें: अमिताभ ठाकुर के घर पड़े विजिलेंस के छापे
अमिताभ ने कहा कि सरकार चाहे जितना हमारा दमन करे लेकिन हम दबने वाले नहीं हैं।
तस्वीरें: अमिताभ ठाकुर के घर पड़े विजिलेंस के छापे
उन्होंने इस मामले को ऊपर ले जाने की बात कही।
तस्वीरें: अमिताभ ठाकुर के घर पड़े विजिलेंस के छापे
विजीलेंस के छापे में अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि टीम को घर से कुछ मिला है या नहीं?