सुल्तानपुर शहर के रोडवेज बस अड्डे के पास स्थित पूर्व विधायक के पेट्रोल पंप पर खड़ी एसयूवी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। वाहन में बैठे व्यक्ति ने किसी तरह से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। इस दौरान बस अड्डे के आसपास अफरा तफरी का माहौल रहा।