सुल्तानपुर के सांसद वरुण गांधी शनिवार को जिले के पीपी कमैचा के कोथरा कला गांव पहुंचे। यहां उन्होंने दो हजार जरूरतमंदों को कंबल बांटे।
विज्ञापन
2 of 5
वरुण गांधी
- फोटो : amar ujala
इस मौके पर उन्होंने कहा कि धन दौलत कमाने से तो अच्छा है कि गरीबों की सेवा की जाए। इससे मन को शांति मिलती है।
विज्ञापन
3 of 5
वरुण गांधी
- फोटो : amar ujala
सांसद ने बुजुर्गों को कंबल ओढ़ाते हुए उनका हाल-चाल लिया। कंबल पाकर खुश हुए जरूरतमंदों ने वरुण गांधी को आशीर्वाद दिया।
4 of 5
वरुण गांधी
- फोटो : amar ujala
वरुण गांधी ने कहा कि लोग चाहते हैं कि मैं राजनीतिक टिप्पणी करूं लेकिन मेरे स्वभाव में ये है ही नहीं। मैं किसी की निंदा नहीं करता। इससे दूर ही रहता हूं।
इसके बाद वरुण भाजपा नेता ओमप्रकाश पांडेय बजरंगी के घर पहुंचे और उनके दिवंगत माता को श्रद्धांजलि दी। मालूम हो कि कुछ दिन पहले बजरंगी की माता का कुछ दिन पहले निधन हो गया था।