फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस ने थानों पर मनाया रक्षाबंधन, लड़कियों-महिलाओं को नंबर देकर कहा- मुश्किल में फोन करें

Mon, 27 Aug 2018 08:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : amar ujala
यूपी पुलिस के अधिकारियों ने जिलों के थाने में रक्षाबंधन मनाया और महिलाओं व लड़कियों से मोबाइल नंबर भी शेयर किया जिससे कि जरूरत पड़ने पर उनकी मदद कर सकें। यहां तक कि यूपी के डीजीपी ओम प्रकाश सिंह भी कृष्णा नगर थाने पहुंचे और महिला पुलिसकर्मियों व अन्य महिलाओं से राखी बंधवाई।
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : amar ujala
इसके लिए एक दिन पहले ही निर्देश जारी कर दिए गए थे। डीजीपी की ओर से सभी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक और उपाधीक्षकों को निर्देश दिए गए थे कि वह थाने पर जाएं और वहां महिलाओं और लड़कियों से राखी बंधवाएं। साथ ही अपना मोबाइल नंबर साझा करेंगे ताकि जरूरत पड़ने पर वह उनकी मदद कर सकें।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : amar ujala
डीजीपी ने बताया कि यह पुलिस और आमजन के बीच की दूरी कम करने का एक छोटा सा प्रयास है। इसके जरिये पुलिस अधिकारी और कर्मियों के साथ क्षेत्र की महिलाओं का संवाद भी स्थापित होगा।

4 of 7
- फोटो : amar ujala
बाराबंकी में महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधी और मिठाइयां खिलाई। सभी इस मौके पर काफी खुश नजर आए।
विज्ञापन

5 of 7
रक्षाबंधन - फोटो : amar ujala
महिलाओं ने इस तरह से रक्षाबंधन मनाने को एक अच्छा आइडिया करार दिया।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : amar ujala
रक्षाबंधन मनाने के बाद पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : amar ujala
पूरे प्रदेश में रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें