फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: वर्दी के नीचे तीन शर्ट पहनकर खिसक रहा था सिपाही, मॉल कर्मचारियों ने कर दी धुनाई

Thu, 25 Feb 2021 09:55 PM IST
प्राची प्रियम माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
चोरी करते हुए पकड़ा गया सिपाही - फोटो : चोरी करते हुए पकड़ा गया सिपाही
लखनऊ में हुसैनगंज के वी-मार्ट मॉल में चोरी करते हुए एक सिपाही को लोगों ने दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई की। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी सिपाही ने वर्दी के नीचे चोरी की तीन शर्ट पहन रखी थी। इस वारदात की वीडियो गुरुवार देर शाम को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया। वहीं उसके खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी सिपाही पुलिस लाइन में तैनात था। प्रभारी निरीक्षक हुसैनगंज दिनेश कुमार बिष्ट के मुताबिक सिपाही आदेश कुमार पुलिस लाइन में तैनात है। वह हुसैनगंज चौराहे पर स्थित वी-मार्ट मॉल में गया था। उसने तीन शर्ट पसंद की। उसे पहनने के बाद वर्दी डाल दी। इसके बाद बाहर निकलने लगा। 
विज्ञापन

2 of 5
चोरी करते हुए पकड़ा गया सिपाही - फोटो : सोशल मीडिया
इसी बीच कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया। कर्मचारियों ने जब दबोचा तो उन पर रौब गांठने लगा। इसके बाद कर्मचारियों से हाथापाई करने लगा। इसी बीच कर्मचारियों ने उसकी वर्दी उतारने की कोशिश की। इस दौरान वर्दी के नीचे शर्ट दिखी। इसके बाद कर्मचारियों ने जमकर धुनाई कर दी। पुलिस को सूचना दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया।
 
विज्ञापन

3 of 5
चोरी करते हुए पकड़ा गया सिपाही - फोटो : सोशल मीडिया
डिटेक्टर के सिगनल से दबोचा गया
शर्ट चोरी कर जाते समय सिपाही मेटल डिटेक्टर के पास पहुंचा ही था। तभी सिगनल पर तेजी से बीप की आवाज आने लगी। इस पर कर्मचारियों ने रोक लिया। इस दौरान कहासुनी होने लगी। मारपीट के बाद पहुंचे इंस्पेक्टर हुसैनगंज दिनेश कुमार बिष्ट पहुंचे। उन्होंने मामले को शांत कराया। इसके बाद सिपाही से तीनों शर्ट की कीमत अदा करने को कहा। उसकी रसीद भी सिपाही ने हासिल कर ली। पुलिस के मुताबिक वारदात 21 फरवरी की है। जिसका वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी सिपाही गोमतीनगर विस्तार में तैनात था। उसे हाल ही में पुलिस लाइन भेजा गया था।

4 of 5
चोरी करते हुए पकड़ा गया सिपाही - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो वायरल होने के बाद सिपाही निलंबित
गुरुवार की शाम को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने की जानकारी होते ही पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने आरोपी सिपाही आदेश कुमार को तत्काल निलंबित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चोरी करते हुए पकड़ा गया सिपाही - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं सिपाही के खिलाफ जांच का आदेश दे दिया है। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद नौकरी से बर्खास्त भी किया जा सकता है। उधर, सिपाही की वर्दी में पिटाई करने के मामले में मॉल कर्मचारियों के खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई की तैयारी कर रही है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों पर कार्यवाही की जाएगी। हालांकि प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार बिष्ट के मुताबिक गुरुवार देर शाम को तहरीर नहीं मिली थी। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें