फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझे पता है आप लोग कैसी भाषा सुनते हैं, वैसी ही डोज समय-समय पर देता हूं: विधान परिषद में मुख्यमंत्री योगी

Thu, 25 Feb 2021 04:38 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य विधानमण्डल के बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष के रवैये की आलोचना करते हुए तल्ख टिप्पणियां कीं।

उन्होंने कहा 'अगर किसी को लगता है कि वह जितनी उद्दंडता कर लेगा, जितनी जोर से सदन में चिल्ला लेगा, उसके लिए उसकी तारीफ होगी, तो मुझे लगता है कि यह उसकी गलतफहमी है। जनता इसको बहुत अच्छे ढंग से नहीं लेती है।'
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी ने विपक्ष खासकर सपा सदस्यों पर तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा, 'नेता विरोधी दल (अहमद हसन) को छोड़ दें तो उनके जो अन्य सहयोगी हैं, उनसे बहुत उम्मीद भी नहीं की जाती। उनका बहुत पुराना इतिहास भी रहा है महिलाओं का अपमान करने का। स्टेट गेस्ट हाउस कांड कौन नहीं जानता? इन लोगों का जो इतिहास रहा है, उसको देखते हुए हर व्यक्ति इस बात को जानता है कि कैसे-कैसे कृत्य हुए हैं, लेकिन सदन के अंदर तो कम से कम इन चीजों को बचाकर के रखिए।'
विज्ञापन

3 of 7
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
इस दौरान किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य देने का जिक्र आने पर विपक्षी सदस्यों की आपत्ति पर मुख्यमंत्री ने उन्हें बात सुनने की नसीहत दी और कहा, 'मैं जानता हूं कि आप लोग किस प्रकार की भाषा सुनते हैं। उसी प्रकार का डोज भी मैं समय-समय पर देता हूं।'

इस पर सपा सदस्य नरेश उत्तम ने आपत्ति करते हुए कहा, 'मुख्यमंत्री बार-बार ठीक कर दूंगा, डोज़ दे दूंगा की बात करते हैं। मुख्यमंत्री खुद योगी हैं। उन्हें इस तरह की भाषा नहीं बोलनी चाहिए।'

4 of 7
- फोटो : amar ujala
इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री और सपा सदस्यों के बीच काफी तीखी नोकझोंक हो गई। योगी ने सपा सदस्यों को शिष्टाचार सीखने की नसीहत दी और कहा, 'जो जिस भाषा को समझेगा, उसे उसी भाषा में जवाब दिया जाएगा।' इस दौरान सपा के सदस्य खड़े होकर विरोध जताने लगे तो सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह ने हस्तक्षेप करते हुए उन्हें बैठकर मुख्यमंत्री की बात सुनने को कहा।
विज्ञापन

5 of 7
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी से जहां विश्व की बड़ी-बड़ी अर्थव्यवस्थाएं ध्वस्त हो गईं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने कोरोना के खिलाफ प्रभावशाली ढंग से लड़ाई लड़ी। भारत दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जिसने कोरोना की दो वैक्सीन दी है। जब कोरोना के मामले आना शुरू हुए तो उत्तर प्रदेश में टेस्ट करने क्षमता नहीं थी लेकिन आज यह स्थिति है कि यूपी के पास हर रोज दो लाख टेस्ट करने की क्षमता है। हर जिले में आईसीयू और वेंटिलेटर की व्यवस्था की है। आज के जो आकड़े हैं उसके अनुसार, प्रदेश में सिर्फ 2000 कोरोना संक्रमित मरीज हैं।
विज्ञापन

6 of 7
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि लॉकडाउन लगने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने पलायन किया। दिल्ली से लाखों मजदूर यूपी आना शुरू हुए। हमने सबको भोजन और साधन मुहैया करवाया। यह सबकुछ हमने बिना किसी की जाति या धर्म देखे किया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने हमें ये संस्कार दिया था और कहा था कि आदमी न तो बड़ा होता है न छोटा होता है आदमी सिर्फ आदमी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यूपी के हर नागरिक को सरकार के कोरोना प्रबंधन पर गर्व होना चाहिए। हमारे प्रबंधन की सराहना विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी की। उन्होंने कहा कि मौत एक भी हो कष्टदायी है लेकिन हमें कोरोना वॉरियर्स की कोशिशों का अपमान नहीं करना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें