लखनऊ के एक मतगणना केंद्र का दृश्य।
- फोटो : amar ujala
लखनऊ जिलाधिकारी ने मतगणना केंद्रों का किया निरीक्षण, नहीं दिखी सोशल डिस्टेंसिंग
लखनऊ जिले के अंतर्गत आने वाले बख्शी का तालाब में मतगणना जारी है। इस दौरान मतदान केंद्र पर सोशल डिस्टेंसिंग नहीं दिखाई दी। कुछ मतगणना केंद्रों पर सुबह 9:45 तक मतपेटियां नहीं पहुंच पाई थीं। वहीं, जिलाधिकारी लखनऊ अभिषेक प्रकाश ने पॉलिटेक्निक पर मतगणना केंद्रों का जायजा लिया। बता दें कि लखनऊ में 8 केंद्रों पर मतगणना चल रही है।