फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election Result: यूपी जीतने के बाद बुल्डोजर लेकर उतरे भाजपाई, भाजपा कार्यालय में मनाई होली, तस्वीरें

Thu, 10 Mar 2022 07:04 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
भाजपा - फोटो : amar ujala
यूपी विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार प्रचंड बहुमत प्राप्त करने के बाद भाजपा कार्यकर्ता जमकर जश्न मना रहे हैं। कार्यकर्ता बुल्डोजर लेकर सड़कों पर उतरे और एक दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी।

भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारे लगाए। भाजपा 270 सीटों पर आगे है। ऐसे में प्रदेश में दूसरी बार भाजपा की सरकार बन रही है।

भाजपा कार्यकर्ता लखनऊ के पार्टी मुख्यालय में एकत्र हुए जमकर रंग व गुलाल उड़ाकर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश में विकास की जीत हुई है। जनता ने वंशवाद को नकार दिया है।

भाजपा की जीत के साथ करीब तीन दशक बाद यूपी में पहली बार हुआ है जब कोई सरकार दोबारा पूर्ण बहुमत पाने में कामयाब रही है। भाजपा की प्रमुख चुनौती मानी जा रही सपा इस लड़ाई में काफी पीछे रह गई।

बसपा को सिर्फ एक ही सीट मिली है जबकि कांग्रेस दो सीटों पर विजयी रही है। आगे देखें जश्न की तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 9
- फोटो : amar ujala
लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया भी भाजपा कार्यालय पहुंचीं और कार्यकर्ता को लड्डू खिलाकर जीत का जश्न मनाया। उन्होंने कहा कि यह विकास और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की जीत है।
विज्ञापन

3 of 9
- फोटो : amar ujala
भाजपा कार्यालय में रंग और गुलाल उड़े। कार्यालय में भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारे लगे।

4 of 9
- फोटो : amar ujala
भाजपा कार्यकर्ता जेसीबी लेकर विधान भवन के सामने पहुंचे और जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन

5 of 9
- फोटो : amar ujala
भाजपा के लिए यह जीत यादगार है। भाजपा ने यूपी में 2014 के लोकसभा, 2017 के विधानसभा, 2019 के लोकसभा चुनाव और फिर 2022 के विधानसभा चुनाव में एकतरफा जीत दर्ज की हैं।
विज्ञापन

6 of 9
- फोटो : amar ujala
जीत तय होते ही भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर निकल पड़े और जश्न मनाना शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि इन चुनाव के साथ ही भाजपा ने 2024 के चुनाव में जीत की आधारशिला भी रख दी है।
विज्ञापन

7 of 9
- फोटो : amar ujala
प्रदेश में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है।

8 of 9
- फोटो : amar ujala
यूपी में 2022 के चुनाव में जीत का सेहरा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिर पर बंधा है। जीत के बाद उन्होंने कहा कि जनता ने कानून व्यवस्था, सुशासन और विकास के मुद्दे पर वोट किया है।
विज्ञापन

9 of 9
- फोटो : amar ujala
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे भी फोड़े और नारेबाजी की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें