फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि: प्रियंका गांधी ने लाइन में लगकर किए भगवान शिव के दर्शन, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, तस्वीरें

Tue, 01 Mar 2022 12:53 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर लखनऊ के मंदिरों में सुबह से ही आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। लोग तड़के ही दर्शन-पूजन के लिए मंदिरों के बाहर लाइन में लग गए।

शिवालयों में हर-हर महादेव की गूंज होती रही। इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बेहसा, लखनऊ स्थित सिहारी शिव मंदिर में भगवान शिव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

प्रियंका दर्शन के लिए लाइन में लगीं और फिर पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह जनसभाओं के लिए सिद्धार्थनगर रवाना हो गईं। इस दौरान उन्होंने लोगों से भी मुलाकात की।

मंगलवार को शहर के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्घालु लाइन में लगे रहे और अपनी बारी का इंतजार करते रहे। शहर के मंदिरों को महाशिवरात्रि के अवसर पर सोमवार शाम को ही सजा लिया गया था। मंदिरों में भगवान शिव का आकर्षक श्रृंगार किया गया। आगे देखें तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
दर्शन करने के बाद प्रियंका गांधी ने मंदिर के बाहर बच्चों से मुलाकात की। वह इन दिनों यूपी चुनाव के लिए प्रचार कर रही हैं। यहां से वह सिद्घार्थनगर में जनसभा के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
महाशिवरात्रि के मद्देनजर सोमवार को महापौर संयुक्ता भाटिया ने शिवालयों का निरीक्षण कर इंतजामों का जायजा लिया। महापौर ने उचित व्यवस्था के लिए नगर आयुक्त को निर्देश दिए। उन्होंने बुद्धेश्वर मंदिर, कोनेश्वर मंदिर, कोतवालेश्वर मंदिर व आसपास सफाई व सैनिटाइजेशन के निर्देश भी दिए।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए लाइनों में लगे लोग।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
मंदिरों में बड़ी संख्या युवाओं की रही। कैमरा देखते ही उन्होंने बम-बम भोले का उद्घोष किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें