फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पता ही नहीं चला ये हैं यूपी पुलिस के मुखिया, फरियादियों से आम लोगों की तरह मिले डीजीपी

Thu, 27 Sep 2018 02:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
देश की सबसे बड़ी पुलिस व्यवस्था के मुखिया यूपी डीजीपी ओम प्रकाश सिंह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले तो लखनऊ स्थित अपने आवास के बाहर फरियादियों की भीड़ देखी। वो बिना किसी औपचारिकता के उनके बीच जाकर बैठ गए और बातचीत कर उनसे उनकी समस्याएं जानने लगे।

फरियादियों ने भी उन्हें आम नागरिक समझकर बिना किसी औपचारिकता व डर के अपनी दिक्कतें साझा की। उन्हें पता ही नहीं चला कि वो (फरियादी) प्रदेश के पुलिस मुखिया से बात कर रहे हैं।

डीजीपी ने उनकी बातें सुनी और उनका निराकरण कराने का निर्देश दिया। आपको बता दें कि डीजीपी ओपी सिंह प्रदेश पुलिस की छवि सुधारने की लगातार कोशिश करते रहे हैं। उन्होंने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि वो अब दरोगा व इंस्पेक्टर से सीधा संवाद करेंगे और अपने मातहतों को वो बातें बताएंगे जिससे पुलिस विभाग की छवि धूमिल होती है साथ ही पुलिस वालों की दिक्कतों का समाधान भी करेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
एक लड़की से बातचीत कर उसकी समस्या सुनते यूपी डीजीपी।
 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
अभी कुछ दिनों पहले ही डीजीपी ने अलग-अलग जिलों से आए पुलिसकर्मियों के साथ ढाबे पर खाना खाया था और कहा था कि उनके लिए अधिकारी से लेकर सिपाही तक सभी एक हैं। चुनौतियों का सामना करने के लिए सभी कटिबद्ध हैं। प्रदेश के एक-एक पुलिसकर्मी पर उन्हें गर्व हैं।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
डीजीपी बेहतर कानून-व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मियों से लगातार संवाद करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
रक्षाबंधन में थाने पर जाकर उन्होंने पुलिसकर्मियों से राखी भी बंधवाई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें