फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022: प्रियंका गांधी के लखनऊ दौरे से उत्साह में कांग्रेसी, पार्टी कार्यालय से लेकर चौराहों पर बैनर-पोस्टर लगे

Fri, 16 Jul 2021 10:54 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
कांग्रेस की यूपी प्रभारी व महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ आ रही हैं। उनके इस दौरे को लेकर कांग्रेसी उत्साह में हैं। लखनऊ स्थित कांग्रेस कार्यालय से लेकर शहर के चौराहों तक उनके स्वागत मे पोस्टर व बैनर लगाए गए हैं।

प्रियंका गांधी लखनऊ प्रवास के दौरान वे पार्टी मुख्यालय पर प्रदेश कार्यकारिणी, पदाधिकारियों व जिला-शहर अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगी। प्रियंका विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी नेताओं से बातचीत भी करेंगी।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के संयोजक अशोक सिंह ने बताया कि प्रियंका दोपहर 12 बजे दिल्ली से लखनऊ पहुंचेगी। एयरपोर्ट से वे आलमबाग, चारबाग, केकेसी, बर्लिंगटन चौराहा, बापू भवन, विधान भवन होते हुए जीपीओ स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। माल्यार्पण के बाद वे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचेंगी।

17 जुलाई को वे अमेठी व रायबरेली के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों से मुलाकात करेंगी। इसके बाद प्रतियोगी छात्रों, बेरोजगार मंच के पदाधिकारियों के साथ भर्ती घोटाले व रुकी हुई भर्तियों के संबंध में बैठक करेंगी।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के माल एवेन्यू स्थित कांग्रेस कार्यालय का एक दृश्य।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
हर तरफ पोस्टरों पर प्रियंका गांधी ही छाई हुई हैं।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
यूपी चुनाव में कांग्रेस पूरी क्षमता के साथ हिस्सेदारी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
हालांकि, यूपी चुनाव में प्रमुख मुकाबला सत्ताधारी भाजपा व सपा के बीच ही नजर आ रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें