फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: उपचुनावों की वोटिंग के बीच सीएम पहुंचे अयोध्या, रामलला के किए दर्शन, पहुंचे सुग्रीव किला भी, तस्वीरें

Thu, 21 Nov 2024 06:57 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या

सार

बुधवार को सीएम योगी अयोध्या पहुंचे। राम मंदिर के साथ उन्होंने हनुमान गढ़ी के भी दर्शन किए, तस्वीरें...
विज्ञापन
1 of 6
अयोध्या में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला।
यूपी में 20 नवंबर को नौ सीटों में उपचुनाव हुआ। सीएम योगी इस दिन अयोध्या में रहे। करीब दो घंटे के अपने प्रवास में उन्होंने हनुमान गढ़ी और अयोध्या राम मंदिर के दर्शन किए। 
विज्ञापन

2 of 6
अयोध्या में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला।
सीएम योगी ने राम मंदिर पहुंचकर प्रभु श्रीराम की आरती करने के साथ पूजा-अर्चना की। 
विज्ञापन

3 of 6
अयोध्या में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला।
श्रीरामजन्मभूमि पथ से सटे सुग्रीव किला के जिस श्रीराजगोपुरम का सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अनावरण किया। वह 55 फीट ऊंचा है और स्थापत्य में भी बेजोड़ है। श्रीरामजन्मभूमि पथ निर्माण के दौरान सुग्रीव किला का एक प्रवेश द्वार ध्वस्त कर दिया गया था। जिसके चलते नए सिरे से गोपुरम द्वार का निर्माण कराया गया है।

4 of 6
अयोध्या में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला।
सुग्रीव किला के पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी विश्वेश प्रपन्नाचार्य ने बताया दक्षिण परंपरा में गोपुरम को प्रवेश द्वार कहा जाता है। यह एक स्मारकीय अट्टालिका होती है, गोपुरम को विमानम भी कहा जाता है। यह मंदिर के मुख्य गर्भगृह तक पहुंचने का रास्ता होता है। गोपुरम, मंदिर के स्थापत्य का अहम हिस्सा होता है । 
विज्ञापन

5 of 6
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला।
दक्षिण परंपरा में इस दिव्य देश यानी मंदिर का द्वार कहा जाता है। श्रीरामजन्मभूमि पथ कॉरिडोर के निर्माण के समय इस मंदिर परिसर का एक भाग शामिल हो गया था, इस वजह से प्रवेश द्वार को तोड़ना पड़ा। अब कॉरिडोर बन जाने के बाद सुग्रीव किला के प्रवेश द्वार को नए सिरे से दक्षिण भारतीय शैली में बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सीएम योगी ने सुग्रीव किला के प्रवेश द्वार का किया अनावरण। - फोटो : amar ujala
इसके साथ ही मंदिर परिसर में गरुड़ स्तंभ भी बनाया गया है। गरुड़ स्तंभ के साथ प्रवेश द्वार की प्रतिष्ठा का अनुष्ठान दक्षिण भारतीय विद्वानों की ओर से किया गया। इस द्वार के निर्माण में दो साल लग गए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें