फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने वीडियो दिखाकर दिए पुलिस की क्रूरता के सबूत, तस्वीरें

Sun, 29 Nov 2015 10:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने पुलिस पर बर्बर और निरंकुश होने का आरोप लगाया है। आगरा और एटा की घटनाओं के वीडियो फुटेज दिखाकर कहा कि पुलिस और प्रशासन इन घटनाओं की लीपापोती करने में लगा है। विरोध जताने वालों का उत्पीड़न किया जा रहा है। दोनों स्थानों पर मीडियाकर्मियों को चिह्नित कर निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से दखल देने की मांग की है।
विज्ञापन

भाजपा ने वीडियो दिखाकर ‌दिए पुलिस की क्रूरता के सबूत, तस्वीरें

2 of 6
डॉ. वाजपेयी ने कहा कि आगरा के व्यवसायी धन कुमार जैन पर हमले में पुलिस ने दो बेकुसूर लोगों को गिरफ्तार किया। जबकि मौके पर लगे कैमरे में अपराधियों का फुटेज मौजूद हैं। जनता के दबाव में घटना का सही खुलासा हुआ और अपराधी पकड़े गए। इसके बाद पुलिस ने निर्दोष लोगों को जेल से निकलवाया।

विज्ञापन

भाजपा ने वीडियो दिखाकर ‌दिए पुलिस की क्रूरता के सबूत, तस्वीरें

3 of 6
उन्होंने कहा कि इस घटना में एसपी सिटी, सीओ और इंस्पेक्टर हरिपर्वत शामिल रहे। इन्हीं के कार्यकाल में आगरा में ग्रोवर दंपती हत्याकांड हुआ, जिसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।

भाजपा ने वीडियो दिखाकर ‌दिए पुलिस की क्रूरता के सबूत, तस्वीरें

4 of 6
इसके विरोध में भाजपा के प्रदर्शन की कवरेज कर रहे पत्रकारों को आगरा पुलिस ने बेरहमी से पीटा। उन्होंने इसके भी वीडियो फुटेज दिखाए और मुख्यमंत्री से दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा, भाजपा इम मामले में निर्णायक लड़ाई लड़ेगी।

विज्ञापन

भाजपा ने वीडियो दिखाकर ‌दिए पुलिस की क्रूरता के सबूत, तस्वीरें

5 of 6
कन्नौज में जहरीली शराब से 5 की मौत : डॉ. वाजपेयी ने कहा, कन्नौज में जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मृत्यु के बावजूद प्रशासन दोषियों को बचाने का प्रयास कर रहा है। जहरीली शराब प्रधान पद के जिस प्रत्याशी ने बांटी उसका संबंध सपा के कद्दावर नेताओं से हैं। पीड़ितों का इलाज करने वाले हैलेट अस्पताल के डॉक्टर ने केस शीट में जहरीली शराब का उल्लेख किया है। जबकि कन्नौज के डीएम ने इस घटना को फूड पॉइजनिंग बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने वीडियो दिखाकर ‌दिए पुलिस की क्रूरता के सबूत, तस्वीरें

6 of 6
एटा में फायर सर्विस की नाकामी से दो बच्चों की मौत : डॉ. वाजपेयी ने कहा कि एटा में दुकान में लगी आग से दो बच्चों की मौत फायर सर्विस की नाकामी के कारण हुई है। एटा फायर ब्रिगेड के पास 22 साल और 8 साल पुरानी दो गाड़ियां हैं लेकिन मौके पर एक का पंप नहीं चला और दूसरी की कपलिंग फेल हो गई। वहीं बच्चों के शव पर विलाप कर रहे परिवारीजनों को पुलिस ने बेरहमी से पीटा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें