फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Big News: मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत पर बवाल, ईदगाह पर अखिलेश यादव; रामलला के दरबार पहुंची LSG टीम

Sat, 21 Mar 2026 06:00 PM IST
Bhupendra Singh डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
विज्ञापन
1 of 8
UP Big News - फोटो : अमर उजाला
UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। तो आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 8
मथुरा बवाल पर सीएम सख्त। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

फरसा वाले बाबा की मौत पर बवाल

मथुरा के छाता में बाबा चंद्रशेखर महाराज की एक ट्रक से कुचलकर हुई मौत के बाद बवाल मचा हुआ है। आक्रोशित लोगों ने हाईवे जाम कर हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान दिल्ली हाईवे पर फंसे वाहनों पर पथराव भी शुरू कर दिया। इससे दहशत फैल गई। कई वाहनों के शीशे टूट गए। पुलिस ने आक्रोशित भीड़ पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ ने पथराव कर पुलिसकर्मियों को भी खदेड़ दिया। एक बार हालात सामान्य हुए। कुछ देर बाद भीड़ ने फिर से पथराव शुरू कर दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर और देखें वीडियो...
विज्ञापन

3 of 8
ऐशबाग ईदगाह पर मुबारकबाद देने पहुंचे अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी

ईद की खुशियों में घुली सियासत

ईद के मौके पर मुबारकबाद देने अखिलेश यादव राजधानी के ऐशबाग ईदगाह पहुंचे। उनके पहुंचने पर भीड़ बेकाबू हो गई। मौजूद लोगों ने अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। अखिलेश ने गले मिलकर बधाई दी। लोगों से बात की। इस मौके पर ईद की खुशियों में सियासत का मिलाप दिखा। सपा मुखिया के बयानों से 2027 लक्ष्य का संकेत साफ नजर आया। यहां पढ़ें पूरी खबर और देखें वीडियो...

4 of 8
लखनऊ सुपर जायंट्स' की 20 सदस्यीय टीम - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

रामलला के दरबार पहुंची 'लखनऊ सुपर जायंट्स' की टीम

आईपीएल से पहले 'लखनऊ सुपर जायंट्स' की 20 सदस्यीय टीम अयोध्या पहुंची। खिलाड़ियों ने राम मंदिर में दर्शन-पूजन किया। साथ ही मंदिर की भव्यता की सराहना की गई। इस दौरान कप्तान समेत सभी खिलाड़ियों और स्टाफ ने नए सत्र में अच्छे प्रदर्शन की कामना की। इस आध्यात्मिक दौरे को टीम के लिए खास और प्रेरणादायक माना जा रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 8
गश्त करती रामपुर पुलिस - फोटो : संवाद

सपा प्रदेश सचिव का पिस्टल लाइसेंस निरस्त, पेट्रोल पंप सील

मुरादाबाद में सिविल लाइंस क्षेत्र में इंडियन ऑयल के फील्ड ऑफिसर की कार पर फायरिंग मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जांच में सपा प्रदेश सचिव सुरेंद्र सागर के बेटे और उसके चचेरे भाई का नाम सामने आने के बाद डीएम ने उनके पिस्टल का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। साथ ही शाहबाद स्थित उनके एक पेट्रोल पंप में अनियमितता मिलने पर उसे सील कर दिया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 8
जासूर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

सोशल मीडिया से मेरठ में बनाई स्लीपर सेल

पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और सरदार उर्फ सरफराज ने सोशल मीडिया के जरिये मेरठ में जासूसी का बड़ा नेटवर्क खड़ा कर दिया। इसमें नाबालिगों को भी शामिल किया जा रहा था। लिसाड़ी गेट के अनस की अंबाला में विस्फोटक के साथ गिरफ्तारी के बाद संदिग्ध जासूसों को हापुड़ व गाजियाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। इससे मंदिरों में विस्फोट की नापाक साजिश नाकाम हो गई। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 8
एलपीजी गैस की बुकिंग में आई तेजी - फोटो : ANI

गैस बुकिंग पर आया नया अपडेट

गैस संकट के बीच आगार में एजेंसियों ने नया फरमान जारी कर दिया है। ऐसे में उन उपभोक्ताओं के सामने मुसीबत खड़ी हो सकती है, जिन्होंने पिछले नौ महीने से गैस बुक नहीं की है। इन कनेक्शन की सेवाएं बंद कर दी गईं हैं। इन्हें फिर से सुचारु कराने का भी एजेंसियों की ओर से तरीका बताया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

8 of 8
महिला बस कंडक्टर भर्ती - फोटो : AI

यूपी में 2584 महिला परिचालकों की होगी भर्ती

यूपी में परिवहन निगम में 2584 महिला परिचालकों की भर्ती की जाएगी। रोजगार मेले से इनका चयन किया जाएगा। परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों का चयन इंटरमीडिएट में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट बनाकर किया जाएगा। इसके साथ ही सीसीसी (कंप्यूटर) प्रमाणपत्र अनिवार्य होगा। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें