फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पूर्व बसपा विधायकों सहित कई नेता सपा में शामिल, अखिलेश बोले- योगी-राज में लोकतंत्र पर खतरा

Thu, 25 Jan 2018 10:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
बसपा के पूर्व विधायक बब्बन सिंह चौहान और छोटेलाल गंगवार ने बृहस्पतिवार को सपा की सदस्यता ग्रहण की। इनके अलावा चंदौली बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष छविनाथ चौहान, श्रवण कुमार आजाद (रायबरेली), शशांक शेखर एवं शैलेश कुमार आर्य (लखनऊ) तथा चौहान समाज के राष्ट्रीय महासचिव रामसिंह चौहान समेत कई नेता और कार्यकर्ता भी सपा में शामिल हुए। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनका स्वागत किया और मीडिया को सम्बोधित करते हुए प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

समाजवादी पार्टी के लखनऊ स्थित कार्यालय में उन्होंने कानून-व्यवस्था को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला किया। कहा कि योगी सरकार में लोकतंत्र को खतरा है।  बेकाबू होते अपराधों से पूंजीपति डरे हुए हैं। इसका असर इन्वेस्टर्स समिट पर पड़ेगा।
विज्ञापन

2 of 5
उन्होंने कहा कि यूपी दिवस के कार्यक्रम में जब उपराष्ट्रपति लखनऊ में थे, तब कानून-व्यवस्था की एक तस्वीर सामने आई। मेरठ में महिला को एक-दो नहीं, नौ गोलियां मारी गईं क्योंकि वह अपने पति की हत्या में गवाह थीं। ऐसी भयावह और दर्दनाक घटनाएं पहले कभी नहीं हुईं। सीसीटीवी कैमरे में कैद यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले मथुरा में सर्राफा व्यापारी की ऐसी ही जघन्य हत्या हुई थी। पुलिस ने जो एनकाउंटर किए हैं, उन पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
अखिलेश ने कहा कि पद्मावत के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले इन्हीं के लोग हैं। कैसी विडंबना है कि प्रदर्शन भी खुद करवा रहे और लाठियां भी खुद चलवा रहे हैं।

4 of 5
तीन राज्यों का माफिया भाजपा नेता के साथ जिम में
अखिलेश ने कहा, सरकार को दिखाई नहीं देता कि फिरोजाबाद में तीन राज्यों का माफिया किस भाजपा नेता के साथ जिम में एक्सरसाइज कर रहा है। वहां कार्रवाई के नाम पर सपा विधायक हरिओम यादव ही नजर आते हैं। भाजपा सरकार समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए आजम खां के खिलाफ जांच करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बसपा से आए पूर्व विधायकों व नेताओं का स्वागत करते अखिलेश यादव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें