मायावती ने 69वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की अथक मेहनत व मानवता के प्रति उनकी सूझबूझ, दूरदृष्टि एवं देशहित की समतामूलक व धर्मनिरपेक्ष सोच से बना संविधान 26 जनवरी के दिन लागू हुआ था। संविधान ही आम जनता की असली विरासत, प्रेरणा व शक्ति है। इसे बचाए रखने की चुनौती देश के 125 करोड़ लोगों के सामने उठ खड़ी हुई है।