फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैजाबाद में जोरदार धमाका, तीन की मौत, तस्वीरें

Tue, 16 Feb 2016 02:43 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
फैजाबाद। कैंट थाना क्षेत्र में मानस नगर उसरू स्थित एक कबाड़ी की दुकान में सोमवार शाम जोरदार धमाका हो गया। इसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि  एक ने देर रात दम तोड़ दिया। एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

फैजाबाद में जोरदार धमाका, तीन की मौत, तस्वीरें

2 of 9
मौके पर पहुंची पुलिस ने बम खोजी व निरोधी दस्तों को बुला पड़ताल कराई और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां पर डॉक्टरों ने दोनों घायलों को हालत नाजुक देख लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

फैजाबाद में जोरदार धमाका, तीन की मौत, तस्वीरें

3 of 9
रायबरेली रोड पर स्थित कबाड़ी की इस दुकान में यह धमाका शाम करीब चार बजे हुआ। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गये और मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम व अधिकारियों को दी। (धमाके के बाद कबाड़ की दुकान में छानबीन करती पुलिस)

फैजाबाद में जोरदार धमाका, तीन की मौत, तस्वीरें

4 of 9
सूचना पर पुलिस अधिकारी घटनास्थल पहुंचे और हादसे की पड़ताल के लिए बम खोजी व निरोधी दस्ते तथा फिंगर प्रिंट दस्ते को मौके पर बुला लिया गया।

विज्ञापन

फैजाबाद में जोरदार धमाका, तीन की मौत, तस्वीरें

5 of 9
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि दुकान पर लगा टिनशेड कई टुकड़ों में टूट गया और सारा सामान अस्तव्यस्त हो गया। (घटनास्‍थल पर पहुंचे डीएम योगेश्वरराम मिश्र और एसएसपी मोहित गुप्ता।)
विज्ञापन

फैजाबाद में जोरदार धमाका, तीन की मौत, तस्वीरें

6 of 9
धमाके की चपेट में मौके पर काम कर रहे मजदूर व ठेला वाला आ गया। इसमें एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया।

विज्ञापन

फैजाबाद में जोरदार धमाका, तीन की मौत, तस्वीरें

7 of 9
यहां पहुंचने के बाद गंभीर घायल आजमगढ़ जनपद निवासी 23 वर्षीय महेंद्र यादव पुत्र रामसमुझ ने दम तोड़ दिया। जबकि गंभीर घायल पड़ोसी गांव जपई का पुरवा थाना कैंट निवासी 31 वर्षीय विनोद कुमार यादव पुत्र रामतीरथ व इनायतनगर थाना क्षेत्र के गांव पारसनाथ निवासी 42 वर्षीय श्यामू पुत्र चिन्ने को जिला अस्पताल प्रशासन ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

फैजाबाद में जोरदार धमाका, तीन की मौत, तस्वीरें

8 of 9
मौके पर मृत शख्स की शिनाख्त ठेला चालक इनायतनगर थाना क्षेत्र के गांव कुचेरा निवासी 32 वर्षीय दुर्गा प्रसाद यादव के रूप में की गई है। इसके अलावा हादसे में मृत व घायल मजदूर थे।
विज्ञापन

फैजाबाद में जोरदार धमाका, तीन की मौत, तस्वीरें

9 of 9
एसएसपी मोहित गुप्ता का कहना है कि धमाके की जांच कराई जा रही है। (धमाके के बाद मौके पर मिला टिफिननुमा डिब्बा।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें