घटनास्थल पर मौजूद फोरेंसिक टीम।
- फोटो : अमर उजाला
आर्मी ने की शराब पीने के संदेह पर छानबीन
पुलिस के मुताबिक, रात करीब नौ बजे आर्मी की पेट्रोलिंग टीम उधर से निकली तो संदेह हुआ। नाइट कर्फ्यू के दौरान कार संदिग्ध हालत में खड़ी देख टीम उसके करीब गई। आर्मी पेट्रोलिंग टीम को अंदर बैठकर शराब पीने वालों की आशंका थी। इस पर नजदीक गई। जहां अंदर जोड़े का शव देखकर होश उड़ गए। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। दो शव मिलने की सूचना पर इंस्पेक्टर नीलम राणा, एसीपी डॉ. अर्चना सिंह, एडीसीपी एसएम कासिम आबिदी, डीसीपी संजीव सुमन, जेसीपी क्राइम नीलाब्जा चौधरी पहुंचे। सभी अधिकारियों ने पड़ताल की जिसके बाद पुलिस ने दावा किया कि महिला की हत्या के बाद संजय ने खुद को गोली से उड़ाया है। मामले की जांच की जा रही है।