सोशल मीडिया पर एक महिला की सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीर के साथ खींची गई एक पिक वायरल हो रही है। जिसमें महिला दुल्हन के लिबास में है। उसके साथ बउ़ी संख्या में महिलाएं है। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनी हुई है। थोड़ी पड़ताल की तो पता चला कि महिला खुद को योगी की पत्नी कह रही है और बता रही है कि उसने सीएम योगी से शादी कर ली है।
विज्ञापन
2 of 5
दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर मंदिर के महंत हैं और अविवाहित हैं। ऐसे में किसी महिला का ये कहना कि वो योगी की पत्नी है। लोगों में एक जिज्ञासा पैदा कर रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
ऐसा करने वाली महिला का नाम नीतू सिंह और वो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की जिलाध्यक्ष है। उसने ये सब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं पर मुख्यमंत्री योगी का ध्यान आकर्षित करने के लिए किया है। उसका कहना है कि हम आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने और 15 हजार रुपये सेलरी किए जाने सहित कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन अभी तक इस पर कुछ भी नहीं किया है।
4 of 5
महिला ने पूरी विधि-विधान के साथ सीएम योगी की तस्वीर से शादी की और फिर आंगनबाड़ी कायकर्ताओं के साथ संतोषी माता मंदिर पहुंच कर आशीर्वाद लिया।
नीतू सिंह का कहना है कि सीएम योगी सुन नहीं रहे हैं। हमने सोचा कि ऐसा करने से उन्हें महिलाओं की अहमियत का पता चलेगा और वो हमारी मांगे मान लेंगे तो लगभग 4 लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का भला हो जाएगा। बहरहाल, उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।