सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी गुजरात जाकर राहुल गांधी के रास्ते पर चल रहे हैं। उन्होंने द्वारिकाधीश के दर्शन करके चुनाव अभियान की शुरुआत की। कहा कि गुजरात से उनका 5 हजार साल पुराना रिश्ता है। हम ब्रजभूमि से यहां द्वारिकाधीश का आशीर्वाद लेने आए हैं।
ये भी पढ़ें- अमर का तंज, समाजवादी नहीं 'नमाजवादी पार्टी' है सपा, अखिलेश पढ़ते हैं आजम के साथ नमाज
विज्ञापन
2 of 4
अखिलेश पिछले तीन दिनों से गुजरात में हैं। उन्होंने राजकोट, द्वारिका, जामनगर में कई चुनावी सभाओं को संबोधित किया। सभाओं में कहा, पीएम नरेंद्र मोदी ने चुनावों में ‘गुजरात मॉडल’ को खूब बेचा पर हकीकत यह है कि विकास के जितने कार्य यूपी में हुए हैं, उतने दो दशक में भी गुजरात में शुरू नहीं हुए।
विज्ञापन
3 of 4
भाजपा यूपी के निकाय चुनाव परिणामों में जीत का झूठा प्रचार कर रही है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि द्वारिका आने पर ही पता चला कि द्वारिकाधीश मंदिर में तीन दिन से बिजली नहीं आ रही है।