फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 सेकेंड के सीसीटीवी फुटेज से रणजीत बच्चन के हत्यारों तक पहुंची पुलिस, अवैध संबंध बने हत्या की वजह

Thu, 06 Feb 2020 07:48 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
विश्व हिंदू महासभा के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष रणजीत बच्चन की हत्या अवैध संबंधों के चलते हुई थी। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को मुख्य शूटर का सुराग 11 सेकेंड की सीसीटीवी से मिला। जिसमें शूटर भाजपा मुख्यालय के पास कार से उतरते हुए दिखाया जा रहा है। कार से उतरने वाला हत्यारा ही रणजीत का पीछा करता हुआ ग्लोब पार्क तक पहुंचा और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। मामले का खुलासा लखनऊ पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने प्रेस काफ्रेंस कर दिया। उन्होंने बताया कि रणजीत की हत्या उसकी दूसरी पत्नी स्मृति श्रीवास्तव ने अपने प्रेमी देवेंद्र के साथ मिलकर करवाई। देवेंद्र और स्मृति शादी करना चाहते थे जिसमें रणजीत बच्चन बाधा बन रहे थे।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
उन्होंने बताया कि वारदात में शामिल स्मृति श्रीवास्तव, देवेंद्र और संजीत गौतम को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि वारदात को अंजाम देने वाला शूटर जीतेंद्र फरार है।

पुलिस कमिश्नर के अनुसार, रणजीत बच्चन की हत्या के लिए स्मृति के प्रेमी देवेंद्र ने उकसाया था। स्मृति की गिरफ्तारी लखनऊ के विकास नगर स्थित उसके आवास से हुई जबकि देवेंद्र को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया है। रात तक उसे लखनऊ ले आया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
रणजीत बच्चन। - फोटो : amar ujala
संजीत गौतम को मोहनलालगंज के जबरौली से बृहस्पतिवार दोपहर गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि संजीत वही शख्स है जो कार चलाकर शूटर जीतेंद्र को हजरतगंज भाजपा मुख्यालय के पास छोड़ देता है। जहां से जीतेंद्र रणजीत के पीछे ग्लोब पार्क तक जाता है और उसकी हत्या कर देता है। शूटर जीतेंद्र अभी भी फरार है।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पूछताछ में पता चला कि स्मृति और देवेंद्र शादी करना चाहते थे लेकिन रणजीत स्मृति को तलाक नहीं दे रहे थे। ये मामला 2016 से कोर्ट में लंबित था। जिससे देवेंद्र ने स्मृति के साथ मिलकर रणजीत बच्चन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। इसमें संजीत गौतम भी शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
थप्पड़ मारने पर जान से मारने का किया फैसला
लखनऊ पुलिस कमिश्नर के अनुसार, 17 जनवरी को स्मृति और रणजीत की मैरिज एनवर्सरी थी। दोनों लखनऊ के सिकंदरबाग चौराहे पर मिले थे। रणजीत स्मृति को लेकर एनवर्सरी सेलीब्रेट करने के लिए होटल जाना चाहता था पर स्मृति के इंकार पर भड़के रणजीत ने उसे थप्पड़ मार दिया। इसे जानकर, देवेंद्र आग बबृला हो गया और रणजीत को जान से मारने का फैसला कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें