फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी पत्नी की शादी बनी रणजीत बच्चन के लिए मौत का कारण, आशिक संग मिलकर रची थी साजिश

Thu, 06 Feb 2020 07:12 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
यूपी डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी व रणजीत बच्चन। - फोटो : amar ujala
लखनऊ के हजरतगंज इलाके में दो फरवरी को हिंदू महासभा के अध्यक्ष रणजीत बच्चन की हत्या के मामले में पुलिस ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस हत्याकांड का खुलासा किया। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल उनकी पत्नी स्मृति वर्मा और चार साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
रणजीत बच्चन के हत्यारे। - फोटो : amar ujala
पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि रणजीत की हत्या के लिए स्मृति श्रीवास्तव की मदद उसके प्रेमी देवेंद्र ने की। देवेंद्र और स्मृति शादी करना चाहते थे जिसमें रणजीत बच्चन बाधा बन रहे थे।

 
विज्ञापन

3 of 5
CCTV फुटेज में कंबल ओढ़कर जाता शख्स (रणजीत बच्चन का फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस कमिश्नर के अनुसार, रणजीत बच्चन की हत्या के लिए स्मृति के प्रेमी देवेंद्र ने उकसाया था। स्मृति की गिरफ्तारी लखनऊ के विकास नगर स्थित उसके आवास से हुई जबकि देवेंद्र को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया है। रात तक उसे लखनऊ ले आया जाएगा।

4 of 5
रणजीत बच्चन हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
संजीत गौतम को मोहनलालगंज के जबरौली से बृहस्पतिवार दोपहर गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि संजीत वही शख्स है जो कार चलाकर शूटर जीतेंद्र को हजरतगंज भाजपा मुख्यालय के पास छोड़ देता है। जहां से जीतेंद्र रणजीत के पीछे ग्लोब पार्क तक जाता है और उसकी हत्या कर देता है। शूटर जीतेंद्र अभी भी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणजीत बच्चन - फोटो : amar ujala
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पूछताछ में पता चला कि स्मृति और देवेंद्र शादी करना चाहते थे लेकिन रणजीत स्मृति को तलाक नहीं दे रहे थे। ये मामला 2016 से कोर्ट में लंबित था। जिससे देवेंद्र ने स्मृति के साथ मिलकर रणजीत बच्चन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। इसमें संजीत गौतम भी शामिल था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें