फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: ट्रक ने टैंपो को मारी टक्कर, दो मरे, 11 घायल

विज्ञापन
1 of 10
इटौंजा में चावल की बोरियां लादकर सीतापुर की तरफ जा रहे ट्रक ने ओवरटेकिंग के चक्कर में सवारियों से भरे टैंपो को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बेकाबू ट्रक लहराता हुआ सड़क पर पलट गया जबकि बुरी तरह से क्षतिग्रस्त टैंपो के चालक व एक महिला सवारी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

तस्वीरें: ट्रक ने टैंपो को मारी टक्कर, दो मरे, 11 घायल

2 of 10
हादसे में ट्रेलर के चालक और टैंपो में बैठी महिलाओं व बच्चों सहित 11 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी का ट्रामा सेंटर में उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन

तस्वीरें: ट्रक ने टैंपो को मारी टक्कर, दो मरे, 11 घायल

3 of 10
दर्दनाक हादसे से अर्जुनपुर तिराहा पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने टेंपो में फंसी सवारियों को किसी तरह बाहर निकाला। सूचना पाकर इटौंजा सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा।

तस्वीरें: ट्रक ने टैंपो को मारी टक्कर, दो मरे, 11 घायल

4 of 10
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सीतापुर रोड पर अर्जुनपुर तिराहा के पास सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा था। इसी दौरान चावल की बोरियों से लदा ट्रेलर तेज रफ्तार से सीतापुर की तरफ बढ़ता नजर आया। सड़क किनारे खड़े ट्रक को पार करते ही ट्रेलर के चालक ने आगे चल रहे टेंपो को ओवरटेक करने की कोशिश में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

तस्वीरें: ट्रक ने टैंपो को मारी टक्कर, दो मरे, 11 घायल

5 of 10
भीषण टक्कर के बाद ट्रेलर बेकाबू होकर पलट गया जबकि सवारियों से भरा टेंपो गड्ढे में जा गिरा। भीतर बैठी सवारियां घायल होकर चीख-पुकार मचाने लगीं। कई सवारियां टेंपो में फंस गईं। हादसे से सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों व आसपास के लोगों ने टेंपो में फंसी सवारियों को बाहर निकालकर सड़क पर ही लेटा दिया। (ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि डिवाइडर पर चढ़कर ट्रक भी पलट गया। एक्सीडेंट के बाद पलटा हुआ ट्रक।)
विज्ञापन

तस्वीरें: ट्रक ने टैंपो को मारी टक्कर, दो मरे, 11 घायल

6 of 10
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, तब तक टेंपो चालक इटौंजा के सरायदामू निवासी बबलू यादव (37) और सिंहामऊ गांव निवासी सत्यप्रकाश की पत्नी व आंगनबाड़ी कार्यकत्री पूनम (35) की मौत हो चुकी थी। प्रभारी निरीक्षक मुखराम यादव ने बताया कि टेंपो डालीगंज के लाल पुल से सवारियां लेकर इटौंजा की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन

तस्वीरें: ट्रक ने टैंपो को मारी टक्कर, दो मरे, 11 घायल

7 of 10
हादसे में 11 लोग घायल हुए हैं जबकि दो की मौत हो गई है। घायलों में ट्रेलर का चालक भी है जबकि परिचालक मौके से भाग गया। सभी घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर ने कहा कि ट्रक कहां से कहां जा रहा था? चालक-परिचालक का नाम क्या है? इसकी छानबीन की जा रही है।

तस्वीरें: ट्रक ने टैंपो को मारी टक्कर, दो मरे, 11 घायल

8 of 10
यह लोग हुए घायल
सरायंदामू निवासी आंगनबाड़ी कार्यकत्री शारदा देवी पत्नी कमलेश कुमार व रशमी रावत पत्नी रतिभान, सोनिकपुर निवासी शिक्षिका रोली व शिखा,  महोना निवासी सईद अहमद, पृथ्वीपुर निवासी सबलायक, जानकीपुरम मिर्जापुर गांव निवासी सीमा देवी व उसके दो मासूम बेटे अनिरुद्ध व अनुज, टेंपो का हेल्पर सरायदामू निवासी रौशनलाल व ट्रेलर का अज्ञात चालक।

तस्वीरें: ट्रक ने टैंपो को मारी टक्कर, दो मरे, 11 घायल

9 of 10
घायलों को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया।
विज्ञापन

तस्वीरें: ट्रक ने टैंपो को मारी टक्कर, दो मरे, 11 घायल

10 of 10
ट्रॉमा सेंटर में घायलों को एंबुलेंस में उतारते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें