गोंडा बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। गुस्साए परिजन 4 घंटे तक लाश को सड़क पर रखकर हंगामा करते रहे।
विज्ञापन
2 of 4
परिजनों को समझाती पुलिस
जानकारी के मुताबिक कोल्हूआ पयागपुर के रहने सत्यनारायण वर्मा (35) अपने घर से खेत जा रहे थे। गोंडा बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव से कुछ दूरी पर ट्रक की टक्कर से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
3 of 4
हंगामा करते परिजन
दुर्घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर लाश रखकर जाम लगा दिया और एसपी को बुलाने पर अड़ गए।
पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की तो हाथापाई शुरू हो गई। भीड़ बढ़ती देख चार थानों की पुलिस बुलाई गई। सीओ रिसिया अंखड प्रताप के समझाने के बाद जाम हटा। पत्नी मुन्नी देवी की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।