दिन भर का काम निपटाने के बाद बड़े मंगल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हनुमान सेतु मंदिर पहुंचकर बजरंगबली के दर्शन किए और गुलाब की फूलों की माला चढ़ाई।
विज्ञापन
2 of 10
रात करीब पौने 9 बजे सीएम योगी, डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा के साथ मंदिर पहुंचे। दर्शन के बाद पुजारियों ने सीएम को प्रभु गृह का आशीर्वाद और केसरिया वस्त्र भेंट किया।
विज्ञापन
3 of 10
इस दौरान दूसरे श्रद्धालुओं का मंदिर में प्रवेश रोक दिया गया और बड़े मंगल पर बंद रहने वाले लविवि मेन गेट को सुरक्षा कारणों के चलते कुछ समय के लिए खोला गया।
4 of 10
करीब 10-12 मिनट मंदिर परिसर में रहने के दौरान सीएम योगी और उपमुख्यमंत्री ने मुख्य पुजारी भगवान सिंह बिष्ट और पुजारी शिवमूरत तिवारी की देखरेख में गुलाब की भारी माला चढ़ाई।
विज्ञापन
5 of 10
मंदिर स्टाफ के मुताबिक इसके बाद दोनों ने मंदिर के दान-पत्र में दान दिया। इस दौरान मेन दरबार में पहले से बैठी महिलायें और पुरुष भक्त जयश्री राम का उद्घोष कर उनसे रूबरू हुए।
विज्ञापन
6 of 10
मंदिर में दर्शन करते सीएम योगी आदित्यनाथ व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा।
विज्ञापन
7 of 10
मंदिर में सीएम ने प्रसाद और गुलाब की माला चढ़ाई।
8 of 10
योगी ने सीएम बनने पर मुख्यमंत्री आवास में भी प्रवेश से पहले इसका शुद्घिकरण करवाया था।
9 of 10
उधर, सीएम विजिट के दौरान पिछले गेट से हो रही भक्तों की एंट्री करीब 15-20 मिनट रोक देने से दूर तक कतारें लगीं। सीएम के जाने के बाद अचानक से प्रवेश खुलने से दरबार खचाखच भर गया।