बहराइच के उर्रा-हरखापुर मार्ग पर गोलहना तकिया गांव के पास सड़क से गुजर रहे बाइक सवार दो युवकों पर सुलग रहा सेमल का पेड़ अचानक ढह गया। मौके पर दबकर एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे युवक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाते समय दम तोड़ा।
विज्ञापन
तस्वीरें:बाइक सवारों पर अचानक गिरा भारी-भरकम पेड़, मौत
2 of 7
कोतवाली मुर्तिहा अंतर्गत ग्राम बोझिया डेरे गांव निवासी मस्ते (35) पुत्र खेलावन की छोटी बेटी का मुंडन संस्कार सोमवार को होना है। इसकी तैयारी हो चुकी थी।
विज्ञापन
तस्वीरें:बाइक सवारों पर अचानक गिरा भारी-भरकम पेड़, मौत
3 of 7
क्षेत्र के कुछ लोगों को निमंत्रण पत्र नहीं पहुंच सका था। उस निमंत्रण पत्र को वितरित करने के लिए मस्ते अपने बाइक से रविवार सुबह घर से निकला।
तस्वीरें:बाइक सवारों पर अचानक गिरा भारी-भरकम पेड़, मौत
4 of 7
दोनों युवक जब उर्रा-हरखापुर मार्ग पर गोलहना तकिया जंगल के निकट से गुजर रहे थे। तभी तीन दिन से सुलग रहा सेमल का एक पेड़ अचानक बाइक सवार युवकों के ऊपर गिर गया। बाइक चला रहा मस्ते पेड़ के नीचे ही बाइक समेत दब गया। जबकि कंधईलाल पेड़ से टकराकर थोड़ी दूर पर गिरा।
विज्ञापन
तस्वीरें:बाइक सवारों पर अचानक गिरा भारी-भरकम पेड़, मौत
5 of 7
अकेले होने के चलते उसने अपने पड़ोसी कंधईलाल उर्फ कटहा (30) पुत्र नान्हूं को भी साथ में बिठा लिया। मस्ते ने कहा कि एक घंटे में निमंत्रण पत्र वितरित कर वह गांव लौट आएगा।
विज्ञापन
तस्वीरें:बाइक सवारों पर अचानक गिरा भारी-भरकम पेड़, मौत
6 of 7
मस्ते की मौके पर ही मौत हो गई। कंधईलाल गंभीर रूप से लहूलुहान हो गया। चीख पुकार सुनकर राहगीर व ग्रामीण दौड़े। सभी ने पेड़ हटाने की कोशिश की। लेकिन हाली पेड़ को हटाने में विफल रहे।