लखनऊ एयरपोर्ट बाउंड्री के पास हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बुधवार सुबह करीब पांच बजे हुए हादसे में लखनऊ-कानपुर हाइवे पर एक क्रेन से तेज रफ्तार ट्रक की भिड़ंत हो गई।
क्रेन में सवार ड्राइवर संजय कुमार (35 वर्ष) व देवेंद्र कुमार (25 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पास ही एक अन्य हादसे में सीतापुर के महमूदाबाद के सर्वेश कुमार की मौत हो गई।
मृतक संजय महाराजगंज, देवरिया का रहने वाला है जबकि देवेंद्र बाराबंकी का निवासी है। बताया जा रहा है कि कानपुर से लखनऊ की तरफ आ रही क्रेन ने अचानक ब्रेक ली जिससे पीछे आ रहा तेज रफ्तार ट्रक क्रेन से जा भिड़ा।
हादसे से कोहराम मच गया।