राजस्थान के मेंहदीपुर बालाजी से दर्शन कर लौट रहे दोस्तों की कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में तीन की मौत हो गई जबकि तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। घर वाले बाला जी के प्रसाद का इंतजार कर रहे थे, मगर हादसे की खबर से कोहराम मच गया है।
बाराबंकी जनपद के रामसनेही घाट स्थित एक बाइक एजेंसी का मालिक विनोद कुमार सिंह अपनी पत्नी समेत फैजाबाद जिले के रुदौली कोतवाली के नारायण गन हाउस व नारायण रेस्टोरेंट का मालिक सरोज साहू, उसके ढाबे का कुक मवई थाना क्षेत्र के सांडवा गांव का राजकुमार व अपनी बाइक एजेंसी के कर्मी शिव प्रताप यादव समेत छह लोग शुक्रवार को मेंदहीपुर राजस्थान बाला जी का दर्शन-पूजन करने गए थे।
विज्ञापन
2 of 4
लौटते समय रविवार को तेजरफ्तार कार कानपुर के बिल्लौर थाना क्षेत्र में एक डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। गाड़ी विनोद सिंह चला रहे थे। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
3 of 4
इन लोगों की हुई मौत
मृतकों में जिले के मवई थाना क्षेत्र के सांडवा गांव निवासी राजकुमार (34) पुत्र रघुनंदन, रुदौली निवासी सरोज साहू (32) पुत्र शत्रुघन व बाराबंकी जिले के रामसनेही घाट कोतवाली अंतर्गत दिलोना गांव निवासी शिव प्रताप यादव उर्फ दारा (24) पुत्र स्व. लखराज शामिल हैं।
वहीं, दुर्घटना में घायल विनोद कुमार सिंह पुत्र दुखहरण सिंह निवासी मालिनपुर कोतवाली रामसनेही घाट बाराबंकी, आराधना सिंह पत्नी विनोद कुमार व दिलीप पुत्र रामदास निवासी रामसनेहीघाट बाराबंकी का इलाज लखनऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।