फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं यूपी की राजधानी में बारिश का ‘मजा’ लेते लोग, देखें ‘खूबसूरत’ नजारा

Sun, 02 Jul 2017 03:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
लखनऊ की बार‌िश का एक सीन
तपती गर्मी और उमस के बाद मानसूनी बारिश, लखनऊ के लोगों के ल‌िए राहत के बजाय आफत बन गई। बारिश का नाम सुनते ही जहां खूबसूरत सा सीन सामने आ जाता है, ये तस्वीरें यहां की हकीकत बयां कर रही हैं। जहां हाथी पार्क के पास सड़क की हालत देखने लायक थी वहीं जल निकासी की खराब व्यवस्था से सड़क पर बाढ़ जैसे हालात दिखे। (वीडियो अंतिम स्लाइड में)
विज्ञापन

2 of 10
यूपी की सड़कें
यूपी की राजधानी का ये हाल देखकर ‘उत्तम प्रदेश’ और गड्ढा मुक्त सड़कों जैसे वादे अपने आप ही कानों में गूंजने लगते हैं। मानसून आने के बाद भी जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। गंदे पानी से इस तरह निकलना लोगों की मजबूरी बन गया है।
 
विज्ञापन

3 of 10
लखनऊ की बार‌िश का एक सीन
लखनऊ के दर्जनों इलाकों का यही हाल है। मानसून की पहली बारिश ने नगर निगम की पोल खोल दी। डालीगंज और नयागंज में सड़कें धंस गईं वहीं आईटी चौराहा, कैसरबाग चौराहा, टेढ़ी पुलिया में जाम की स्थ‌ित‌ि पैदा हो गई।

 

4 of 10
पानी में फंसी बस
वहीं ठाकुरगंज इलाके में एसबीआई बैंक में पानी भरने से करंट आ गया। डालीगंज हाथीपार्क अंडरपास के पास स्थित‌ि और भयानक हो गई। यहां एक बस पानी में फंस गई जिसकी खिड़की में सीढ़ी लगाकर लोगों को निकालना पड़ा।

 
विज्ञापन

5 of 10
बार‌िश
बारिश के बाद सड़कें ही नहीं घरों और सरकारी दफ्तरों में पानी भर गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन

6 of 10
लखनऊ के हा‌थी पार्क में हुए जलभराव में बच्चों ने तैराकी कर बारिश का मजा लिया।
विज्ञापन

7 of 10
 सड़क पर भरे पानी में फंसी बस तो इस तरह लोग ने खुद को बचाया।

8 of 10
बाबूगंज ‌स्थित पशुपालन विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आवास कालोनी में घरों में घुसा पानी।

9 of 10
गोमती नगर के हाईकोर्ट के बाहर जलभराव।
विज्ञापन

10 of 10
बारिश के कारण डालीगंज पुल पर ये बस फंस गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें