इंजीनियर की पत्नी व बेटी।
- फोटो : amar ujala
बदमाशों की संख्या पर इंजीनियर और पुलिस में कहासुनी
निशा के मुताबिक, घर में दाखिल बदमाशों की संख्या आठ थी और सभी के हाथ में धारदार हथियार थे। हालांकि बदमाशों की संख्या को लेकर पुलिस व इंजीनियर में काफी देर तक मोबाइल पर कहासुनी भी हुई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस बदमाशों की संख्या कम दिखाकर ही तहरीर देने का दबाव बना रही थी। आला अधिकारियों के हस्तक्षेप पर पुलिस ने डकैती का मुकदमा दर्ज किया।