फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों के सामने गोले बनाकर कोरोना संक्रमण को रोक रहे हैं विक्रेता, देखें ये तस्वीरें

Wed, 25 Mar 2020 07:48 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : amar ujala
कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए सरकार के साथ ही किराना और दवाओं के विक्रेता भी अपनी-अपनी तरफ से कोशिश कर रहे हैं। लखनऊ में कई जगहों पर मेडिकल स्टोर और किराना मालिकों ने दुकानों के सामने गोले बनाकर सोशल डिस्टेसिंग का पालन करवाया।
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : amar ujala
यही नजारे कई जगह दिखे। कारोबारियों ने अपने अपने दुकानों व प्रतिष्ठानों के सामने तीन-तीन मीटर की दूरी पर गोले बनाकर ग्राहकों को खड़े होने के लिए दूरी निर्धारित की है।

 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : amar ujala
प्रदेश के कई जिलों में डीएम व एसपी के निर्देश पर सभी दवा की दुकानों, सभी पेट्रोल पंपों, परचून की दुकानों और सारे बैंकों में पेंट व रंग से एक एक मीटर की दूरी पर लाइन से गोले बनवाकर ग्राहकों को खड़ा कराया जा रहा है।

4 of 7
- फोटो : amar ujala
ग्राहक एक-एक गोला आगे बढ़ रहे हैं और जरूरी सामान खरीदकर आगे बढ़ जा रहे हैं। बता दें कि कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जिसे देखते हुए ज्यादातर लोग सतर्क नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : amar ujala
लखनऊ पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय ने बताया कि दुकानों पर खरीदारों को अनुशासित और संयमित रखने के लिए पुलिसकर्मी तो मौजूद रहेंगे ही, सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक और व्यापार मंडल के सदस्यों की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : amar ujala
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉकडाउन की घोषणा करने के बाद लखनऊ की सड़कें पूरी तरह निर्जन नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : amar ujala
जिन चौराहों पर कभी ट्रैफिक रहता था वहां अब कोई नजर नहीं आ रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें