प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना महामारी के बीच एक सप्ताह में दूसरी बार देश को संबोधित करते हुए 21 दिन के संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यह लॉकडाउन मंगलवार रात 12 बजे से पूरे देश में लागू होगा। साथ ही कहा कि इस महामारी से बचने का एकमात्र उपाय सामाजिक दूरी बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि इसके संक्रमण के चक्र को हर हाल में तोड़ना जरूरी है। प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से घरों में रहने की अपील की और सिर्फ एक काम करने को कहा। वह बोले घर में रहें और सिर्फ घर में रहें। उनकी अपील के बाद देशव्यापी लॉकडाउन का आज पहला दिन है। ऐसे में आइए जानते हैं कि उत्तर भारत के कुछ प्रमुख शहरों का हाल कैसा है...
विज्ञापन
2 of 12
वाराणसी में लोग जरूरी सामान लेने निकले
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी
वाराणसी में कई इलाकों में सन्नाटा पसरा नजर आया। लेकिन कई जगहों पर लोग बेपरवाह दिखे। ऐसे लोगों पर पुलिस भी सख्त दिखाई दे रही है। सड़कों पर घूमने वालों को पुलिस घर भेज रही है। दशाश्वमेध इलाके में क्षेत्राधिकारी दशाश्वमेध, दशाश्वमेध थाना प्रभारी और क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट द्वारा लाइन लगवाकर सामान लेने की व्यवस्था लागू की गई है। वाराणसी में सुबह 6 बजे से 10 बजे तक बाजार खुले, इस दौरान दुकानदारों ने लोगों से मनमाने पैसे लिए। सड़कों पर पुलिस तैनात है, वाहन चालकों पर सख्ती की जा रही है। मंडलायुक्त, आईजी, जिलाधिकारी, एसएसपी शहर का निरीक्षण कर रहे हैं।नए नियम के अनुसार, बुधवार से अगले निर्देश तक वाराणसी में सुबह 6 से 12 बजे तक दुकानें अनाज, गल्ला, किराना, जनरल स्टोर, दूध, सब्जी, फल, पेट्रोल पंप, सीएनजी स्टेशन खुलेंगी। सुबह 6 से 10 बजे तक सब्जी, फल और दूध की थोक मंडियां खुलेंगी। थोक मंडियां केवल रिटेल दुकानदारों को समान बेच सकेंगी।
विज्ञापन
3 of 12
कानपुर का हाल
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर
कानपुर सहित आसपास के 13 जिलों में लॉक डाउन के पहले दिन सुबह से ही बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी राशन की दुकानों सब्जी मंडी हो या पूजन सामग्री की दुकानें हर जगह लॉक डाउन की धज्जियां उड़ती नजर आई। कानपुर सहित आसपास के जिले की सीमाओं को पहले ही सील किया जा चुका है लेकिन जरूरत की चीजों को भी अब आने से रोका जा रहा है। कई इलाकों में पुलिस ने ब्रेड अनाज सब्जियों की गाड़ियों को रोका गया। नवरात्रि के पहले दिन की वजह से दुकानों पर ज्यादा भीड़ नजर आई। 21 दिनों का लॉक डाउन होने की वजह से राशन की दुकानों पर पहुंच लोगों ने सामान जुटाना शुरू कर दिया। प्रशासन ने सुबह 6:00 बजे से 11:00 बजे तक खरीदारी और जरूरत का सामान लेने की छूट दी है।
4 of 12
गोरखपुर का हाल
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर
गोरखपुर में लॉकडाउन के पहले दिन पुलिस ने लोगों को घर में ही रहने की हिदायत दी। इस दौरान बहुत से लोग बिना जरूरत के घर से बाहर निकलने, जिन्हें पुलिस ने हिदायत देकर छोड़ दिया। प्रशासन ने जरूरत के सामान के लिए दुकानों को साढ़े नौ बजे तक खोलने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
5 of 12
गाजियाबाद सब्जी मंडी का हाल
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद
गाजियाबाद की सब्जी मंडी में लॉकडाउन के बावजूद लगी भारी भीड़।
विज्ञापन
6 of 12
मेरठ का हाल
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ
21 दिन के लॉकडाउन के मद्देनजर पश्चिमी यूपी में पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। बेवजह सड़कों पर निकलने वालों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। लॉकडाउन के पहले दिन मंगलवार को जहां लोग भारी संख्या में राशन स्टोर करने के लिए दुकानों पर पहुंचे। वहीं बुधवार को यह संख्या काफी कम रही। लोग जरूरी सामान लेने के लिए दुकानों पर पहुंचे जहां पुलिस ने नौ बजे के बाद दुकानें बंद करा दीं।
वहीं स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है। मेरठ में स्वास्थ्य विभाग की टीम विदेश से आए लोगों की निगरानी के साथ साथ लोगों को जागरूक करने पर भी जोर दे रहे हैं। लाॅकडाउन के बीच भूखों को भोजन और लोगों को जरूरत का सामान पहुंचाने के लिए भी लोग आगे आ रहे हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से एक दूसरे की मदद का प्रचार कर रहे हैं। शामली के कैराना में कोरोनावायरस का पाॅजिटिव मरीज मिलने के बाद सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन
7 of 12
आगरा का हाल
- फोटो : अमर उजाला
आगरा
आगरा मंडल में लॉक डाउन के पहले दिन पुलिस ने सख्ती बरती। एक हजार से अधिक चालान काटे। वहीं बुधवार को एडीजी अजय आनंद, आईजी ए सतीश गणेश, एसएसपी बबलू कुमार सड़कों पर रहे और जनता को लॉकडाउन के नियमों का पालन कराया। आगरा में कोरोना वायरस के कुल आठ संक्रमित मिले थे, जिनमें से सात सही हो गए हैं, एक युवती का इलाज चल रहा है, युवती इटली से हनीमून से वापस आई थी।
8 of 12
चंडीगढ़ का हाल
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में कर्फ्यू लगा है, लेकिन लोग उसका पालन करते नजर नहीं आते। ये नजारा सेक्टर 49 का है, जहां दूध की डेयरी के बाहर लाइन लगी हुई है।
9 of 12
हरियाणा के पंचकूला का हाल
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा में लॉकडाउन है, जिसके चलते पंचकूला स्थित माता मनसा देवी मंदिर में सन्नाटा नजर आया। नवरात्र आज से शुरू हो गए, लेकिन कोई भी मंदिर नहीं पहुंचा।
10 of 12
पंजाब का हाल
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब में कर्फ्यू लगा है, उसके बावजूद फतेहगढ़ साहिब में बुधवार सुबह लोग दूध और सब्जी की सप्लाई करते नजर आए।
11 of 12
जम्मू स्थित बावे वाली माता का मंदिर, पसरा सन्नाटा
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू के वैष्णो देवीर मंदिर समेत तमाम देवी मंदिरों में ऐसा ही सन्नाटा पसरा हुआ है। यह हाल तब है जब आज नवरात्र का पहला दिन है।
देहरादून
कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन के बाद उत्तराखंड की सड़कों पर कहीं भीड़ तो कहीं सन्नाटा दिखाई दिया। पुलिस ने सख्ती से लोगों से इसका पालन कराया।