फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती गाड़ी पर पत्थर गिरने से डीआईजी की मौत, पार्थिव शरीर लखनऊ पहुंचा, अंतिम संस्कार आज

Wed, 18 Dec 2019 01:25 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
शैलेंद्र विक्रम (फाइल फोटो), डीआईजी का पार्थिव शरीर लखनऊ पहुंचा - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर रामवन के पास रविवार शाम को चलती गाड़ी पर चट्टान गिरने से जान गंवाने वाले लखनऊ निवासी सीआरपीएफ के डीआईजी ऑपरेशन श्रीनगर (उत्तर) शैलेंद्र विक्रम सिंह का पार्थिव शरीर सोमवार को लखनऊ लाया गया। उनके निधन पर परिवारीजनों के साथ ही उनके साथी व परिचित शोकाकुल हैं। बेटी के आने पर बुधवार को अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन

2 of 7
दिवगंत डीआईजी का पार्थिव शरीर लखनऊ पहुंचा - फोटो : अमर उजाला
गोमतीनगर में विकासखंड निवासी शैलेंद्र विक्रम सिंह की दो बेटियां हैं। उनका पार्थिव शरीर सोमवार को दोपहर बाद राजधानी पहुंचा। रविवार शाम हुए हादसे में उनके साथ उनके ड्राइवर विनय कुमार की भी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

3 of 7
दिवगंत डीआईजी का पार्थिव शरीर लखनऊ पहुंचा - फोटो : अमर उजाला
यह दुर्घटना तब हुई, जब हाईवे पर फंसे वाहन निकालने की कोशिश हुई। कुछ गाड़ियों को निकाला गया तभी रामवन इलाके के डिगडोल (खूनी नाला) के पास अचानक पहाड़ों से पत्थर गिरने लगे।

4 of 7
दिवगंत डीआईजी का पार्थिव शरीर लखनऊ पहुंचा - फोटो : अमर उजाला
इस बीच सीआरपीएफ डीआईजी के वाहन (स्कॉर्पियो नंबर जेके01 एबी 4017) पर मलबा गिर गया। हादसे में गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

5 of 7
दिवगंत डीआईजी का पार्थिव शरीर लखनऊ पहुंचा - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर पहुंची सेना, सीआरपीएफ और पुलिस ने ऑपरेशन चलाकर मलबा हटवाकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
विज्ञापन

6 of 7
दिवगंत डीआईजी का पार्थिव शरीर लखनऊ पहुंचा - फोटो : अमर उजाला
मलबे में दबने से डीआईजी ऑपरेशन और उनके चालक की मौत हो गई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद डीआईजी का शव परिवारीजनों के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दिवगंत डीआईजी का पार्थिव शरीर लखनऊ पहुंचा - फोटो : अमर उजाला
विशेष विमान से लखनऊ भेजा गया। देर शाम तक परिवारीजन व रिश्तेदार उनके गोमतीनगर आवास पर पहुंच गए थे। बेटी का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें