नागरिक संशोधन कानून वापस लेने व दिल्ली में जामिया के छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ दो अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में सोमवार को भड़के आक्रोश के बाद लखनऊ में अमन-चैन का माहौल कायम रखना पुलिस प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया।
विज्ञापन
2 of 10
नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करते प्रदर्शनकारी को पुलिस ने दबोचा
- फोटो : अमर उजाला
इससे निपटने को जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने पूरे जिले में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी। बिना पूर्व अनुमति के सभी तरह के धरना प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। संवेदनशील इलाकों में सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट की अगुवाई में फोर्स तैनाती की गई है।
विज्ञापन
3 of 10
नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करते प्रदर्शनकारी
- फोटो : अमर उजाला
डीएम ने कहा है कि अफवाह फैलाने वालों से प्रशासन सख्ती से निपटेगा और ऐसे लोगों पर सीधे केस दर्ज करा जेल भेजा जाएगा। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी माहौल बिगाड़ने वालों पर साइबर सेल की मदद से सख्ती से नजर रखी जा रही है।
4 of 10
नागरिकता संशोेधन कानून का विरोध करती युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
डीएम ने बताया कि सोमवार को सुबह नदवा कॉलेज में विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में आक्रोशित विद्यार्थी परिसर से बाहर निकलकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान सुबह कुछ देर के लिए नदवा कॉलेज के समीप कुछ बाहरी तत्वों ने मौके का फायदा उठाते हुए पुलिस पर पथराव कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की।
विज्ञापन
5 of 10
प्रर्दनकारियों को खदेड़ती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर मौजूद पुलिस व प्रशासन के अफसरों ने पूरा संयम बरतते हुए बिना कोई खास बल प्रयोग किए उपद्रवी छात्रों को वापस नदवा परिसर में खदेड़ दिया।
विज्ञापन
6 of 10
पुलिस बल तैनात
- फोटो : अमर उजाला
बाद में नदवा कॉलेज प्रशासन से बातचीत कर स्थिति को बिगड़ने से बचाने के लिए शिक्षण संस्थान में अवकाश घोषित किए जाने का अनुरोध किया गया।
विज्ञापन
7 of 10
नागरिक संशोधन कानून का विरोध करते प्रदर्शनकारी
- फोटो : अमर उजाला
इसे मानते हुए नदवा कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. एसआर आजमी ने दोपहर बाद कॉलेज में 5 जनवरी तक अवकाश घोषित कर छात्रावासों को खाली करने का निर्देश जारी कर दिया।
8 of 10
नागरिक संशोधन कानून का विरोध करते प्रदर्शनकारी
- फोटो : अमर उजाला
डीएम ने बताया कि माहौल बिगाड़ने वाले ऐसे तत्वों को इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व मोबाइल वीडियो के माध्यम से चिह्नित कर एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई होगी।
9 of 10
नागरिक संशोधन कानून का विरोध करतीं युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
साथ ही अमन-चैन का माहौल कायम रखने को नदवा व इंट्रीगल विश्वविद्यालय में निगरानी रखने को पुलिस फोर्स की तैनाती भी कर दी गई है।