फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मदर्स डे' पर विजेताओं का मां के साथ हुआ सम्मान, देखें तस्वीरें

Tue, 16 May 2017 11:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
मां के प्रति अपनी भावनाओं को रंगों के जरिये कैनवास पर उतारने वाले लाडलों को जब सम्मानित किया गया तो एक बार फिर उनकी आंखों से मां के प्रति प्रेम उमड़ पड़ा। मौका था ‘अमर उजाला’ की ओर से मदर्स डे पर आयोजित ड्राइंग कॉम्पटीशन के विजेताओं के सम्मान समारोह का, जिसमें राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह ने सभी विजेता बच्चों को उपहार व मोमेंटों देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उनके अभिभावक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

2 of 8
राज्यमंत्री से पुरस्कार पाकर बच्चे खुशी से झूम उठे और मां को गले लगा लिया। राज्यमंत्री ने विजेता बच्चों के साथ संवाद भी किया और उनके अभिभावकों को सुझाव भी दिए।
विज्ञापन

3 of 8
इस मौके पर प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में शामिल डॉ. श्रुति कौशिक, पुनीत कात्यायन, राजीव रंजन सहित बाल गायिका फरहा नाज को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। ज्ञात रहे, मदर्स डे के उपलक्ष्य में ‘अमर उजाला’ की ओर से गुरुवार को लोहिया पार्क में ड्राइंग कॉम्पटीशन का आयोजन किया गया था, जिसमें राजधानी के विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों से करीब पांच हजार बच्चों ने प्रतिभाग किया था। उन्होंने रंगों से अपनी भावनाएं कैनवास पर उकेरी थी।

4 of 8
कितनी अच्छी ड्राइंग बनाई
समारोह में प्रोजेक्टर पर स्लाइड के माध्यम से 18 चयनित पेंटिंग्स को भी दिखाया गया, जिसे देखकर स्वाति सिंह काफी प्रभावित हुई। उन्होंने कहा कि बच्चों ने इतनी अच्छी ड्राइंग बनाई है। बच्चों ने बहुत अच्छे से मां के प्रति भावनाओं का इजहार किया है।
विज्ञापन

5 of 8
आओ सेल्फी भी ले लूं
सम्मान समारोह में बच्चों के साथ पहुंचे अभिभावक भी काफी खुश थे। ‘अमर उजाला’ की ओर से किए गए इस प्रयास को उन्होंने सराहा। वहीं ग्रुप फोटो के बाद कई अभिभावकों ने अपने बच्चों से कहा कि आओ इस खास पल की सेल्फी भी तो ले ली जाए।
विज्ञापन

6 of 8
ये रहे प्रतियोगिता के विजेता
1. प्राइमरी वर्ग- कक्षा एक से चार तक
प्रथम- अनन्या आनंद, प्रेरणा गर्ल्स स्कूल
द्वितीय- मोनिका, अमाइकस एकेडमी
तृतीय- अंशी गुप्ता, प्रेरणा गर्ल्स स्कूल
सांत्वना पुरस्कार
अभ्युदय श्रीवास्तव, स्प्रिंग डेल कॉलेज
प्रतुल वर्मा, क्राइस्ट चर्च कॉलेज
सैय्यद मो. तालिबुल इस्लाम
विज्ञापन

7 of 8
2. जूनियर वर्ग- कक्षा पांच से आठ
प्रथम- अंशी, सेंट्रल एकेडमी इंदिरानगर
द्वितीय- निकिता शुक्ला, स्टडी हाल गोमतीनगर
तृतीय- जीनत खान, सेंट्रल एकेडमी
सांत्वना पुरस्कार
गार्गी जायसवाल- डीपीएस एल्डिको
ईशा द्विवेदी- डीपीएस इंदिरानगर
स्मृति राज- एसकेडी एकेडमी
विज्ञापन

8 of 8
3. सीनियर वर्ग- कक्षा नौ से बारह
प्रथम- अभ्युदय तिवारी, सेंट जोजफ मांटेसरी स्कूल राजाजीपुरम
द्वितीय- अंकिता धीमान, नालंदा पब्लिक इंटर कॉलेज आलमबाग
तृतीय- आशीष रावत, अमीनाबाद इंटर कॉलेज अमीनाबाद
सांत्वना पुरस्कार
आयुषी पुष्कर, डीपीएस एल्डिको
स्नेहा विवेक, डीपीएस गोमतीनगर
तनिषा कुमारी, सेंट्रल एकेडमी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें