फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में जन्मी जीभ निकाले अनोखी बच्ची, काली मां मानकर लोगों ने की पूजा

Tue, 28 Jun 2016 07:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
बाराबंकी में जन्मी अनोखी बच्ची - फोटो : amar ujala
यूपी के बाराबंकी में जन्मी एक बच्ची चर्चा का केंद्र बन गई। इस बच्ची को लोगों ने देवी मां का अवतार मानकर पूजा शुरू कर दी, हालांक‌ि जन्म के कुछ घंटों बाद बच्ची की मौत हो गई। ( अमर उजाला इस तरह की भ्रांतियों के समर्थन में नहीं है। ) आगे देखें और तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 6
बाराबंकी में जन्मी अनोखी बच्ची - फोटो : amar ujala
रामपुर भवानीपुर गांव में सोनू की पत्नी सुनीता (30) ने सोमवार को एक बच्ची को जन्म दिया। इस बच्ची के मुंह में दांत थे, जीभ बाहर निकली हुई थी और आंखें भी उभरी हुई थी।
विज्ञापन

3 of 6
बाराबंकी में जन्मी अनोखी बच्ची - फोटो : amar ujala
अनोखी बच्ची पैदा होने की सूचना पूरे गांव में फैल गई। सुबह से शाम तक बच्ची कौतूहल का विषय बनी रही। बच्ची को देवी का अवतार मानकर इस पर चढ़ावा भी चढ़ाया गया। 

4 of 6
बाराबंकी में जन्मी अनोखी बच्ची
बीते महीने लखनऊ के बीकेटी में भी किसान राधेश्याम यादव के घर जन्मे एक अर्द्ध विकसित भ्रूण को लोगों ने हनुमानजी का अवतार मानकर पूजा शुरू कर दी थी। 
विज्ञापन

5 of 6
बाराबंकी में जन्मी अनोखी बच्ची - फोटो : amar ujala
ग्रामीण उसकी पूजा-अर्चना करने लगे। उसे देखने के लिए आसपास के गांवों से भी भारी भीड़ जुटी और चढ़ावा चढ़ने लगा। आगे देखें क्या बोलते हैं डॉक्टर...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बाराबंकी में जन्मी अनोखी बच्ची - फोटो : amar ujala
हालांकि बीकेटी वाले मामले में अमर उजाला ने जब डॉक्टरों से बात की तो सामने आया कि ये मेडिकल कंडीशन है जिसमें फॉलिक एसिड की कमी के चलते इस तरह की स्थिति बन जाती है। इस बच्ची के मामले में भी कोई मेड‌िकल कंडीशन हो सकती है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें